बिहार में 7 लोगों ने मिलकर की मुर्गे की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली। बिहार के कैमूर जिले में एक अजबोगरीब मामला चर्चा का विषय बना हुआ है, यहां एक मुर्गे की हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में सात लोगों पर नशे की हालत में एक मुर्गे की हत्या करने का आरोप है, पुलिस अधिकारी ने बताया कि तिजोरपुर गांव में रहने वाली कमला देवी और उसके पड़ोसी में काफी पुराना विवाद चल रहा था। शुक्रवार को कमला देवी ने पुलिस को बताया कि उसके पालतू मुर्गे को पकड़ कर पड़ोसी ने मार डाला है।

Recommended Video

    Bihar: Cock Murder पर मचा बवाल, Postmortem रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा। वनइंडिया हिंदी
    मुर्गा फार्म चलाती है पीड़िता

    मुर्गा फार्म चलाती है पीड़िता

    कमला देवी ने आरोप लगाया कि पड़ोसी ने उसके बेटे इंदल के साथ भी मार-पीट की। पुलिस उपाधीक्षक रघुनाथ सिंह ने मीडिया को बताया कि, कमला देवी के बयान पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों पर धारा 429, 341, 323 के तहत पशु क्रुरता का केस दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं पुलिस ने प्रखंड पशु अस्पताल दुर्गावती में मृत मुर्गे का पोस्टमार्टम भी कराया है।

    नशे में की मुर्गे की हत्या

    नशे में की मुर्गे की हत्या

    मुर्गा फार्म चलाने वाली कमला देवी ने पुलिस को जानकारी दी कि जिस समय उनके मुर्गे की हत्या की गई उस समय आरोपी नशे में थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पोस्टमार्ट रिपोर्ट में मुर्गे की हत्या की बात सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया कि मुर्गे की गर्दन पर ब्लक रुका पाया गया जो तब होता है जब किसी के गले को दबाया जाता है। पुलिस ने पोस्टमार्ट रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

    मुर्गे का हुआ पोस्टमार्टम

    मुर्गे का हुआ पोस्टमार्टम

    कमला देवी के पति राम प्रवेश राम ने मीडिया को बताया कि, रात में सभी आरोपी शराब पी रहे थे। इसी दौरान हमारे मुर्गे को उन्होंने पकड़ लिया, जब मेरी पत्नी उनसे मुर्गा वापस लेने गई तो वह झगड़ने लगे और देखते ही देखते मुर्गे की गर्दन मरोड़ दी जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: देश छोड़कर भागा स्वामी नित्यानंद, गुजरात पुलिस का दावा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+