अमित शाह की रैली से लौट रही जीप खाई में गिरी, 7 की मौत

माना जा रहा है कि जीप के ड्राइवर ने गाड़ी का संतुलन खो दिया और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी, जिससे 7 लोगों की मौत हो गई।

देहरादून। अल्मोड़ा के नजदीक एक जीप के गहरी खाई में गिरने की वजह से 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल है। ये लोग अल्मोड़ा में हुई भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली से वापस लौट रहे थे।

accident

अपनी जीप में सवार होकर आठ लोग अमित शाह की रैली से वापस घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में पापोली गांव से करीब 1.5 किलोमीटर दूर कापडीखान इलाके में गहरी खाई में गिर गई। यह रैली अल्मोड़ा के शोबन सिंह जीना ग्राउंड में हुई थी।

यह दुर्घटना शाम को करीब 5.15 मिनट पर हुई है। पुलिस को शुरुआती जांच से यह ठीक से पता नहीं चल सका है कि दुर्घटना कैसे हुए, लेकिन माना जा रहा है कि जीप के ड्राइवर ने गाड़ी का संतुलन खो दिया और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी।

सूचना मिलने तक मृतकों और घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी थी। इस दुर्घटना का पता चलते ही पुलिस बचाव दल के साथ मौके पर पहुंची। वहां से स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया और घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिस समय बचाव कार्य किया जा रहा था उस समय 6 लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल थे। उन्हें जल्द से जल्द धौलादेवीी प्राइमरी हेल्थ सेंटर में इलाज के लिए ले जाया गया। इलाज के दौरान दोनों घायलों में से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि इस दुर्घटना में घायल महिला की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

अल्मोड़ा के एसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया यह दुर्घटना शहर से काफी दूर के इलाके में हुई है। दुर्घटना में जो भी घायल हैं उन्हें अल्मोड़ा अस्पताल में लाकर भर्ती करने की पूरी कोशिश की जा रही है।

अभी पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर पा रही है कि घटना के समय जीप में 8 लोग ही सवार थे या अधिक थे। पुलिस के अनुसार अंधेरा काफी अधिक होने के कारण बचाव कार्य में देरी हो रही है।

इस घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी संवेदना व्यक्त की है और इस दुर्घटना में मरने वालों और घायलों के परिवार वालों को 50-50 हजार रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही घायल महिला के इलाज के लिए अच्छी से अच्छी मेडिकल सुविधा देने का आदेश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+