IAF की जिद और बच गई एक जवान की जान! 'नया दिल' पहुंचाने के लिए बनाया 'ग्रीन कॉरिडोर'
नई दिल्ली, 03 अगस्त। भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि सेना के एक डिफेंस सिक्योरिटी कोर के जवान का हर्ट फेल हो गया था, लेकिन C130 एयरक्रॉफ्ट विमान की मदद से उसे बचा लिया गया। विमान से त्वरित गति से एक हर्ट प्रत्यारोपड़ के लिए समय पर दिल्ली के आर्मी अस्पताल में पहुंचाया गया।

भारतीय वायुसेना ने एक 54 वर्षीय डिफेंस कोर के जवान सिक्योरिटी पर्सन के हर्ट ट्रांसप्लांट के लिए मिशन चलाया। ये मिशन पूरी तरह सफल रहा। वायुसेना एक अधिकारी को ओर से कहा गया कि जवान को नई जिंदगी देने के इस पूरे मिशन में सेना के विमान IAF C130 ने अहम भूमिका निभाई। जवान का हर्ट फेल होने के बाद जवान को बचाने में डॉक्टरों ने सफलता पाई है। हार्ट ट्रांसप्लांट कर 54 साल के सेना के जवान को नई जिंदगी मिल गई।
A 54-yr-old serving Defence Security Corps personnel with heart failure was saved wherein an IAF C130 aircraft transported a 'retrieved heart' from Chandigarh to Army R&R hospital, Delhi for transplantation. Green corridors were created for seamless transportation: IAF officials pic.twitter.com/1XA6NMiSYR
— ANI (@ANI) September 3, 2022
वायुसेना की ओर से बताया गया कि विमान IAF C130 ने चंडीगढ़ से सेना के आर एंड आर अस्पताल से दिल्ली में प्रत्यारोपण के एक 'पुनर्प्राप्त हृदय' पहुंचाया। चंडीगढ़ से दिल्ली के अस्पताल तक बिना किसी रुकावट के पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।
दरअसल, जवान का हर्ट फेल होने के बाद चंडीगढ़ से दिल्ली एक जीवित हर्ट ट्रांसप्लांट के पहुंचाना बिना वायुसेना के मुश्किल था। वायुसेना के इस प्रयास की जमकर तारीफ हो रही है। सेना के त्वरित एक्शन से जवान की जान बचाई जा सकी। वायुसेना ने एक ऑपरेशन के तहत इस कार्य को अंजाम दिया।












Click it and Unblock the Notifications