चाय नहीं देने पर नौकर ने की मराठी नाटककार की पत्नी दिपाली की हत्या
पुणे। मराठी के वरिष्ठ नाटककार और निर्देशक दिलीप कोल्हटकर की पत्नी दिपाली कोल्हटकर ने चाय नहीं दी इस वजह से नौकर ने उनकी हत्या कर दी। दिपाली कोल्हटकर की हत्या के मामले में अलंकार पुलिस स्टेशन ने किसन अंकुश मुंडे (उम्र 19, निवासी उस्मानाबाद) को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपराध कुबूल करते हुए बताया कि चाय नहीं देने को लेकर दोनों के बीच वाद विवाद हुआ था जिसके चलते गुस्से में आकर उसने दिपाली की हत्या कर दी। रविवार को कोर्ट ने आरोपी को 16 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश दिया है।

आरोपी किसन मुंडे काम पर आने के बाद हमेशा दिपाली से खाने के लिए कुछ न कुछ मांगा करता था। बुधवार, 7 फरवरी की शाम को किसन ने दिपाली से चाय मांगा था। हमेशा किसन के खाने-पीने की मांग को लेकर दिपाली कोल्हटकर काफी परेशान थी जिसकी वजह से दोनों के बीच वाद विवाद हुआ करते थे। घटना वाले दिन भी किसन को चाय देने से इनकार करने पर उसने गुस्से में आकर दिपाली कोल्हटकर की हत्या कर दी थी। किसन मुंडे सुबह 8 से रात 8 बजे के करीब दिपाली कोल्हटकर के घर काम किया करता था। हत्यावाले दिन वो आधा घंटा पहले जल्दी घर निकल गया था।

7 फरवरी के दिन दिपाली कोल्हटकर की जली हुई लाश संदिग्ध अवस्था में पायी गई थी। दिपाली कोल्हटकर के घर से धुआं निकलने की बात सोसायटी में रहनेवाले लोगों ध्यान में आई थी। उसके बाद इस बात की जानकारी पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दिपाली कोल्हटकर की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए ससून हॉस्पिटल भेज दिया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक दिपाली कोल्हटकर की सिर पर वार करके, गला दबाकर हत्या करने के बाद उनकी लाश को जलाने की कोशिश की गई थी।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications