पुणे: सीरम इंस्टीट्यूट के प्लांट में फिर भड़की आग, कुछ घंटे पहले 5 लोगों ने गंवाई थी जिंदगी

नई दिल्ली। Fire breaks out at Serum Institute: महाराष्ट्र में पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के नए प्लांट में गुरुवार सुबह भीषण आग की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। इस बीच प्लांट में एक बार फिर से आग लगने की खबर सामने आई है। मौके पर दमकलकर्मी मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। बता दें कुछ घंटे पहले ही आग पर काबू पाया गया था, सीरम इंस्टीट्यूट के एक निर्माणाधीन इमारत में लगी आग में पांच लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।

Recommended Video

    Covishield Vaccine बना रही Serum Institute के प्लांट में लगी आग, 5 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी
    Serum Institute plant in Pune caught fire again five lost his life

    बिल्डिंग से एनडीआरएफ की टीम द्वारा निकाले गए शवों के बाद सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ट्वीट कर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'हमें अभी कुछ परेशान करने वाले अपडेट मिले हैं। आगे की जांच में हमें पता चला है कि दुर्भाग्य से इस घटना में जानमाल का कुछ नुकसान हुआ है। हमें गहरा दुख हुआ है और मृतकों के परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है।' सीरम इंस्टीट्यूट में आग की घटना के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर सीरम प्लांट में मरने वाले लोगों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने लिखा, 'दुर्भाग्यपूर्ण आग की वजह से जानमाल के नुकसान की खबर से दुख हुआ। इस दुख की घड़ी में, मेरे संवेदना उन लोगों के परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।'

    गुरुवार को लगी आग के बाद ऐसी संभावना जताई जा रही है कि कोविड-19 वैक्सीन के उत्पादन की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन उत्पादन कंपनी है। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ सीरम में Oxford university और ब्रिटिश-स्वीडिश फार्मा एस्ट्राजेनेका के साथ साझेदारी में विकसित की गई वैक्सीन वैक्सीन Covishield के उत्पादन का काम चल रहा है।

    यह भी पढ़ें: सीरम इंस्टीट्यूट में आग: NDRF की टीम भेजी गई, सीएम ठाकरे ने ली हालात की जानकारी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+