सीरम इंस्टीट्यूट में आग: NDRF की टीम भेजी गई, सीएम ठाकरे ने ली हालात की जानकारी

सीरम इंस्टीट्यूट में आग: NDRF की टीम भेजी गई, सीएम ठाकरे ने ली हालात की जानकारी

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पुणे में स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) की एक इमारत में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई है। इंस्टीट्यूट की मंजरी प्लांट में लगी आग पर काबू के लिए दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची, आग पर काबू पा लिया गया है। आग की स्थिति को देखते हुए एनडीआरएफ (NDRF) की भी एक टीम सीरम इंस्टीट्यूट भजी गई है। वहीं महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने भी हालात की जानकारी ली है।

Recommended Video

    Covishield Vaccine बना रही Serum Institute के प्लांट में लगी आग, 5 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी
    cdvfbgnh

    महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया है कि सीएम उद्धव ठाकरे ने पुणे के नगर आयुक्त से बात कर सीरम इंस्टीट्यूट में आग की घटना की जानकारी ली है। ठाकरे ने स्थानीय प्रशासन को आग पर काबू पाने के लिए सभी संभव मदद उठाने को कहा है।

    पुणे पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता ने बताया है कि हमें 2:45 बजे सीरम इंस्टीट्यूट की एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस और फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची। सभी लोगों को निकाल लिया गया है। आग बुझ जाने के बाद पुलिस की जांच शुरू हो जाएगी। हम हर पहलू की जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि इस इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था। इमारत में वैक्सीन का प्लांट या भंडारण नहीं किया जा रहा था।

    सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में एसईडेज-3 में नई बिल्डिंग बन रही है। इसी नए प्लांट (मंजरी प्लांट) में आग लगी है। इसमें अभी भी निर्माण कार्य चल रहा है। इंस्टीट्यूट से जुड़े लोगों ने बताया है कि कोरोना की वैक्सीन जिन प्लांट में बन रही है, वो अलग हैं और पूरी तरह से सुरक्षित हैं। आग की घटना से वैक्सीन के निर्माण पर किसी तरह का कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+