कितने में लगेगी कोविशील्ड की बूस्टर डोज? जानें अपॉइंटमेंट लेने की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली, 8 अप्रैल: देश में कोरोना के केस काफी हद तक कम हो गए हैं। आने वाले दिनों में संक्रमण फिर से ना फैले, इसके लिए सरकार तेजी से टीकाकरण अभियान चला रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया, जिसके तहत प्राइवेट केंद्रों पर वयस्क अपने हिसाब से बूस्टर डोज लगवा सकते हैं। इसके लिए उनको खुद भुगतान करना होगा। सरकार के ऐलान के कुछ घंटे बाद सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने बूस्टर डोज की कीमतें बताई हैं।

Recommended Video

    Corona Vaccine: 10 April से 18+ वालों को भी लगेगी Booster Dose | वनइंडिया हिंदी
    जनता के लिए ये है कीमत

    जनता के लिए ये है कीमत

    कंपनी ने कहा कि लोग कोविशील्ड की बूस्टर डोज 600 रुपये (टैक्स अलग से) में लगवा सकते हैं। उनकी ओर से अस्पतालों को इसे छूट वाले रेट पर उपलब्ध करवाया जाएगा। वहीं कोवोवैक्स की बूस्टर डोज की कीमत 900 रुपये प्लस टैक्स रखी गई है। मामले में एक न्यूज चैनल से बात करते हुए SII के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि वो वयस्कों के लिए बूस्टर डोज के फैसले का स्वागत करते हैं। कई देशों में जाने वाले लोगों को दिक्कतें आ रही थीं, जिसमें सबसे बड़ी समस्या बूस्टर डोज का ना मिलना था। अब सरकार ने समय रहते इस पर फैसला ले लिया है।

    सरकारी अस्पतालों में क्या होगा?

    सरकारी अस्पतालों में क्या होगा?

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अभी वयस्कों के लिए बूस्टर डोज की सुविधा निजी केंद्रों पर है। वहां पर वयस्क तय राशि का भुगतान कर डोज लगवा सकते हैं। इसके लिए किसी तरह का प्रतिबद्धता नहीं है। वहीं सरकारी केंद्रों पर पहले की तरह पहली और दूसरी डोज दी जाएगी। इसके लिए किसी तरह का भुगतान नहीं करना होगा। वहीं सरकारी केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर और बुजुर्गों को भी बूस्टर डोज दी जा रही है।

    ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

    ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

    • सबसे पहले https://selfregistration.cowin.gov.in/ पर लॉगइन करें।
    • रजिस्टर नंबर को डालें, जो पहले और दूसरे डोज के लिए इस्तेमाल हुआ था। इसके बाद आपको एक ओटीपी आएगा, उसे डालिए।
    • आपको वहां पर दोनों डोज की डिटेल दिख जाएगी। इसके बाद आपको वहां बूस्टर डोज बुक करने की डिटेल मिल जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+