सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने किया वैक्सीन की कीमत का ऐलान, 200 रुपए में मिलेगी डोज
नई दिल्ली। Corona vaccine Price भारत में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। देश में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का टीका लगना शुरू होगा। हालांकि वैक्सीन की कीमत को लेकर लोगों के मन में संशय अभी भी बाकि है, जिसको लेकर सरकार में माथापच्ची चल रही है। इस बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने अपने वैक्सीन की कीमत की घोषणा कर दी है। कंपनी ने बताया है कि कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 200 रुपए प्रति शीशी होगी।
Recommended Video

सरकार से खरीद के मिलने लगे ऑर्डर
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने बताया है कि उसे सरकार की तरफ से वैक्सीन की खरीद का ऑर्डर भी मिल गया है। आपको बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ मिलकर कोविशील्ड वैक्सीन का निर्माण किया है। कोविशील्ड को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए भारतीय सीरम संस्थान ने वाहन भी तैयार कर लिए हैं। देशभर में वैक्सीन को कूल-एक्स कोल्ड चेन लिमिटेड के जरिए पहुंचाया जाएगा।
2 महीने पहले पूनावाला ने कीमत के दिए थे संकेत
आपको बता दें कि इससे पहले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के CEO अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) ने पिछले दो महीने पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि भारत में Covishield वैक्सीन की खुदरा बाजार में कीमत प्रति डोज 1000 रुपये (13.55 डॉलर) रखी जाएगी, जबकि सरकार को ये प्रति डोज लगभग 250 रुपये (3.40 डॉलर) में मुहैया कराई जाएगी। वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों के मुख्यमंत्री केंद्र सरकार से कोरोना वैक्सीन को फ्री में दिए जाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि अभी इसको लेकर सरकार में माथापच्ची चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications