मई में खत्म नहीं होगी भारत में वैक्सीन की कमी, सीरम इंस्टीट्यूट के CEO बोले- जुलाई तक टीकों की होगी किल्लत

मई में खत्म नहीं होगी भारत में वैक्सीन की कमी, सीरम इंस्टीट्यूट के CEO बोले- जुलाई तक टीकों की होगी किल्लत

नई दिल्ली 03 मई : भारत में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने 01 मई 2021 से 18 से ज्यादा उम्र के सभी लोगों के लिए वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू कर दिया है। लेकिन देश के कई राज्यों में वैक्सीन की कमी की वजह 18+ वालों को वैक्सीनेट नहीं किया गया। टीकों की कमी के कारण, महाराष्ट्र और दिल्ली सहित कई राज्यों ने 18-44 उम्र के टीकाकरण में देरी की है। सिर्फ 11 राज्यों के कुछ जिलों में ही 18+ को वैक्सीन दी जा रही है। 01 मई को 18-44 सालों के सिर्फ 86 हजार लोगों को वैक्सीनेट किया गया। देश भर में कोरोना वैक्सीन की कमी के बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला ने कहा है कि भारत में वैक्सीन की कमी मई में ही खत्म नहीं होने वाली है, बल्कि वैक्सीन आपूर्ति में कमी जुलाई तक चलेगी।

adar poonawalla

Recommended Video

    COVID-19 Vaccination : Adar Poonawalla बोले- July तक Vaccine की होगी किल्लत | वनइंडिया हिंदी

    जुलाई में 60-70 मिलियन से 100 मिलयन होने की उम्मीद: पूनावाला

    फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अदार पूनावाला ने कहा है कि वैक्सीन प्रोडक्शन जुलाई में बढ़ने की उम्मीद है। कोविशील्ड डोज का उत्पादन जुलाई में 60-70 मिलियन से बढ़कर 100 मिलियन हो जाने की उम्मीद है।

    पूनावाला ने अखबार को बताया कि अधिकारियों को जनवरी में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की उम्मीद नहीं थी, क्योंकि मामले घट रहे थे। किसी को भी इस बात अंदेशा नहीं था कि भारत में महामारी इस कदर बढ़ जाएगी।

    वैक्सीन प्रोडक्शन बढ़ाने पर पूनावाला ने कहा, हमने पहले क्षमता इसलिए नहीं बढ़ाई क्योंकि इसके लिए हमें कोई भी आदेश नहीं दिया गया था। हमें नहीं लगा था कि एक साल के अंदर 100 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज चाहिए होगी।

    अदार पूनावाला बोले- मुझे पीड़ित किया

    अदार पूनावाला ने आरोप लगाया कि वैक्सीन की कमी को लेकर वैक्सीन निर्माता को नेताओं और आलोचकों द्वारा गलत तरीके से पेश किया गया है। हालांकि, पूनावाला ने कहा कि सरकार, कंपनी नहीं, नीति के लिए जिम्मेदार थी। कंपनी को राज्य सरकार को चार्ज करने के लिए भी आलोचना का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद कीमतों को कम किया गया था। उन्होंने कहा, मुझे बहुत गलत और गलत तरीके से पीड़ित किया गया।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+