सेंसेक्स ने लगाई 455 अंकों की बड़ी छलांग, रुपया भी 24 पैसे मजबूत

मुंबई। शेयर बाजार में कई दिनों के बाद रौनक दिखाई दी है। सेंसेक्स ने शुरूआती कारोबार में 200 अंकों की बढ़त हासिल करने के बाद और तेजी पकड़ी। सेंसेक्स फिलहाल 455 अंकों की तेजी के साथ 34,754 अंकों पर पहुंच गया है। वहीं निफ्टी 147 अंकों की तेजी के साथ 10,448 अंकों पर कारोबार कर रहा है। जबकि रुपया भी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ है।

sensex nifty up in early trade rupee gains against dollar

बुधवार को रुपये में सुधार और घरेलू संस्थागत निवेशकों की निरंतर लिवाली के बीच बैंकिंग, धातु और वाहन कंपनियों के शेयर में तेजी के कारण बाजार में रौनक लौटी है। बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 200 अंक बढ़ गया जबकि निफ्टी ने भी 60 अंकों की बढ़त हासिल की थी। इसके पहले मंगलवार को सेंसेक्स 174.91 अंक की गिरावट के साथ 34,299.47 बंद हुआ था निफ्टी 47 अंक नीचे 10,301.05 पर बंद हुआ था।

दूसरी तरफ रुपए में भी मजबूती देखने को मिली है और बुधवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 24 पैसे मजबूत होकर 74.15 पर कारोबार कर रहा है। इसके पहले मंगलवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 74.39 के स्तर पर बंद हुआ था। ये पहली बार था जब रुपया इस निचले स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+