बाजार पर बजट का असर, 188 अंकों की मजबूती के साथ खुला सेंसेक्स
मुंबई। छुट्टी के बाद खुले शेयर बाजार में अगामी बजट का असर साफ-साफ देखने को मिला। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स में 188 अंकों की उछाल देखने को मिला। 182.42 अंकों की बढ़त के साथ सेंसेक्स 36,232.48 पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी 44.45 अंको की बढ़त के साथ 11,114.10के पार कर गया।

सेंसेक्स और निफ्टी में 0.5 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। सोमवार को पीएसयू बैंक,ऑटो, आईटी, मेटल, रियल्टी और कैपिटल गुड्स के शेयरों में अच्छी खरीद देखी जा रही है। पीएसयू बैंकों को हाल ही में सरकार के ने फर्मो को दिए जाने वाले से ध्यान हटाकर रिटेल लोन पर फोकस करने के आदेश दिए हैं।
शेयरों में उछाल:
मारुति सुजुकी, वेदांता, आयशर मोटर्स, टाटा स्टील, हिंडाल्को, एलएंडटी, एचडीएफसी और महिंद्रा एंड महिंद्रा, होंडा सिएल, नितिन स्पिनर्स, नेस्को, भूषण स्टील और एवायएम सिंटेक्स
शेयरों में गिरावट:
डॉ रेड्डीज, भारती एयरटेल, एचपीसीएल, ओएनजीसी, बीपीसीएल, यस बैंक, इंफोसिस, डिवीज लैब, एबीबी इंडिया, इंडियन होटल्स, जिंदल स्टील, एपीएल अपोलो, श्री अधिकारी ब्रदर्स, ग्लोबस स्पिरिट्स












Click it and Unblock the Notifications