सेंसेक्स 58.80 अंकों की गिरावट के साथ खुला, निफ्टी 32.95 अंक गिरा

नई दिल्ली। शेयर बाजार आज सुबह कुछ अंको की गिरावट के साथ खुला, सुबह 9.20 सेंसेक्स 58 अंकों की कमी साथ 35159.04 पर खुला, जबकि निफ्टी 30 अंक नीचे 10641.40 अंक पर खुला। सबसे अधिक गिरावट तेल कंपनियों के शेयर में देखने को मिली। वहीं टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा के शेयरों में उछाल देखने को मिली है। टाटा स्टील के शेयर में 0.66 फीसदी और कोटक महिंद्रा के शेयर में 1.66 फीसदी उछाल देखने को मिली।

sensex

आपको बता दें कि बुधवार को सेंसेक्स बाजार 272 अंक कम होकर 35217.11 अंक पर आ गया था जोकि पिछले तीन हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से निवेशकों ने इसके शेयर में काफी बिकवाली की है। लगातार विदेशी पूंजी से निकासी की वजह से कारोबार डॉलर के मुकाबले रुपया डेढ़ साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है।

इससे पहले मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयर बढ़ोतरी के बाद अपने शीर्ष अंक 35618.85 तक पहुंच गया था, लेकिन लगातार बिकवाली की वजह से यह काफी निचले स्तर पर आ गया था। पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौता, एसबीआई, सिंडिकेट बैंक, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनियन बैंक ऑप इंडिया के शेयर 6.61 फीसदी तक गिर गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+