Medicine Quality Test: आप कहीं नकली दवा तो नहीं खा रहे? CDSCO की जांच में हुईं 49 दवाएं फेल
Central Drugs Standard Control Organization: केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने अपनी जांच में गैस, एलर्जी, सर्दी जुकाम, उल्टी, कैल्शियम, विटामिन-12 के दवाओं समेत कुल 49 मेडिसिन सैंपल को मानकों में फेल पाया हैं। सीडीएससीओ ने शुक्रवार को इसको लेकर अलर्ट जारी किया है।ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया राजीव सिंह रघुवंशी ने इस संबंध में महत्त्वपूर्ण जानकारी मीडिया से साझा की है।
वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई जानकारी
ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया राजीव सिंह रघुवंशी ने कहा कि हर माह 3000 दवाइयों के सेम्पल एकत्रित करके उसकी जांच की जाती है। इसमें जो भी मानकों की जांच में पास नहीं होते हैं, उनकी वेबसाइट पर रिपोर्ट जारी की जाती है। इसी क्रम में अक्टूबर में लगभग 49 दवाओं के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं।

इन दवाओं की सूची वेबसाइट पर देखी जा सकती है। इन सभी दवाओं को बाजार से वापस लेने के आदेश भी जारी किया गया हैं। इन दवाओं की सूची में डायबिटीज की दवा, दर्द निवारक, आई ड्रॉप्स और बुखार, उल्टी रोकने वाले सिरप भी शामिल हैं।
3000 नमूनों की हुई जांच
राजीव सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि सीडीएससीओ द्वारा जांच किए गए लगभग 3000 नमूनों में से 49 दवाओं को वापस लेने के लिए कहा गया है,क्योंकि उनको कम प्रभावकारी (एनएसक्यू) पाया गया था। कुल सैंपल में लगभग 1.5 फीसदी ही कम इफेक्टिव पाई गईं है।
पूर्व में भी हुई थी जांच
अक्टूबर 2024 में सीडीएसओ ने 67 दवाओं की जांच करावाई थी। इनमें से 53 की केंद्रीय लेबोरेटरी में जांच कराई गई है, जबकि 18 राज्यों की लेबोरेटरी में भी परीक्षण किया गया है। जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। दरअसल सभी 49 दवाएं नामी गिरामी कंपनियों की की हैं, जबकि 4 दवाइयां नकली हैं। नकली दवाओं में टैमसुलोसिन और डूटास्टेरॉयड, कैल्शियम, विटामिन डी 3 टैबलेट(शेलकैल), पेंटाप्रेजोल एंड डोमिपेरीडोन और नंड्रोलोन डीकानोट इंजेक्शन के नाम प्रमुख हैं।
वह दवाएं जो परीक्षण में फेल हुईं
इन 49 दवाओं में मेट्रोनिडाजोल, डोमिपेरिडोन, ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन, मेटमॉर्फिन हाइड्रोक्लोराइड,पैरासिटामोल, सिप्रोफ्लॉक्सिन, पैंटाप्रजोल, एमोक्सलिन , डाइक्लोफेनिक सोडियम, कैल्शियम ग्लोकोनेट , ओमिप्रेजोल, डोमिपेरीडोन, निमेसुलाइड का नाम शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications