तेलंगाना कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता स्‍पीकर नहीं, बनना चाहते हैं कैबिनेट मंत्री तो क्‍या कोई महिला संभालेगी पद

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल कर बीआरएस से सत्‍ता हथिया ली है । कर्नाटक के बाद तेलंगाना में जीत हासिल कर कांग्रेस का अब दक्षिण भारत के दो राज्‍यों पर कब्जा हो गया है। तेलंगाना के अगले मुख्‍यमंत्री के नाम की रेस में कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष रेवंत रेड्डी का नाम सबसे आगे चल था और उन्‍हें मुख्‍यमंत्री बनाए जाने पर कांग्रेस आलाकमान ने मुहर लगा दी है। तेलंगाना में अब रेवंत रेड्डी ही मुख्‍यमंत्री संभालेगे।

 Telangana TPCC

वहीं अब कांग्रेस विधायकों में से किसे विधान सभा का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा इस पर ज्‍यादा फोकस हो गया है। विधानसभा अध्‍यक्ष के लिए कौन सबसे अधिक उपयुक्‍त होगा इस पर चर्चा शुरू हो चुकी है जिसमें कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं , हालांकि कुछ वरिष्ठ नेता कैबिनेट मंत्री बनना पसंद करेंगे।

हालांकि कई कांग्रेस के कई बार विधायक रहे दिग्गज नेता सबसे योग्य माने जाते हैं। इन अनुभवी विधायकों में कई वरिष्‍ठों के नाम शामिल है। जिसमें एन उत्तम कुमार रेड्डी, थुम्मला नागेश्वर राव और कोंडा सुरेखा छह बार विधायक हैं, वहीं कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी, डी श्रीधर बाबू और जुपल्ली कृष्ण राव पांच बार विधानसभा में रहे हैं। पी सुदर्शन रेड्डी, दामोदर राजनरसिम्हा, रेवुरी प्रकाश रेड्डी और मल्लू भट्टी विक्रमार्क चार बार विधायक हैं जबकि सीताक्का तीसरी बार विधायक हैं।

हालांकि इसमें से कई वरिष्‍ठ नेता विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए उनका नाम भी लिया जाए इससे बच रहे हैं। वहीं कुछ अन्‍य नेता है जिन्‍होंने कांग्रेस पार्टी आलाकमान से उन्हें विस अध्‍यक्ष पद के लिए नामांकित नहीं करने की गुजारिश की है। ना इसलिए किसी महिला विधायक या एससी विधायक को स्पीकर पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने की संभावना अधिक नजर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+