वर्णिका मामले में वरिष्ठ पत्रकार का यह सवाल चुभ सकता है

वरिष्ठ पत्रकार सागरिका घोष ने भाजपा पर साधा निशाना, आखिर क्यों आरोपी के साथ कार्रवाई नहीं की जा रही

नई दिल्ली। चंडीगढ़ में जिस तरह से वर्णिका कुंडु के साथ हरियाणा भाजपा अध्यक्ष के बेटे पर शोषण करने का आरोप लगा है उसके बाद पार्टी बुरी तरह से विरोधियों के निशाने पर है। वरिष्ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष ने ट्विटर पर इस मामले में अपराधियों पर कार्रवाई नहीं होने के मामले में कहा कि आखिर क्यों भाजपा नेता के बेटे के साथ वही व्यवहार नहीं किया गया जो दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ किया गया था, जब उनपर स्मृति ईरानी का पीछा करने का आरोप लगा था।

varnika

Recommended Video

    Chandigarh Stalking : Sagarika Ghose asked why Vikas Barala not punished like Smriti Irani stalkers

    सागरिका घोष ने ट्वीट करके भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा है कि जब दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों पर स्मृति ईरानी का पीछा करने का आरोप लगा तो उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और उन्हें सजा दी गई थी, लेकिन जब ठीक ऐसा ही मामला चंडीगढ़ में हुआ तो भाजपा के बेटा बचाओ नेता के खिलाफ यह कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

    आपको बता दें कि हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला पर आरोप है कि उन्होंने वर्णिका कुंडु का पांच अगस्त को देर रात पीछा किया, उन्हें अगवा करने की कोशिश की। वर्णिका का आरोप है कि चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपियों को थाने में ही जमानत दे दी। यही नहीं विकास के उपर गैरजमानती धाराओं को भी बाद में एफआईआर से हटा लिया गया। चंडीगढ़ पुलिस पर आरोप है कि वह राजनीतिक दबाव में काम कर रही है।

    इसे भी पढ़ें- भाई के प्रेम संबंध में साथ देने वाली बहन से हैवानियत, नंगा कर निकाला जुलूस

    इस मामले ने उस वक्त और तूल पकड लिया जब हरियाणा भाजपा के उपाध्यक्ष ने कहा कि वो लड़की रात को 12 बजे बाहर क्यों घूम रही थी। यही नहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि बेटे के लिए पिता को सजा नहीं दी जा सकती है, लिहाजा उन्हें पद से नहीं हटाया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+