पूर्व बीजेपी सांसद और वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी कुमार चोपड़ा का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद और वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी कुमार चोपड़ा का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे काफी समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उन्होंने अमेरिका में भी कैंसर का ऑपरेशन कराया था, लेकिन उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। उनके निधन पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया है।

हिंदी के समाचार पत्र पंजाब पंजाब केसरी के रेजीडेंट एडिटर अश्विनी कुमार चोपड़ा डेढ़ साल से कैंसर के पीड़ित थे। अश्विनी कुमार चोपड़ा ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शनिवार को 11:40 बजे आखिरी सांस ली। उनके परिवार में पत्नी और तीन पुत्र हैं। अश्विनी कुमार चोपड़ा 2014 से 2019 तक हरियाणा के करनाल संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे। पिछले वर्ष हुए आम चुनाव में चोपड़ा ने स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।
पत्रकारिता में आने से पहले, वह रणजी ट्रॉफी में पंजाब के लिए अश्विनी मन्ना के नाम से खेलते थे। उनके परिवार में पत्नी किरण चोपड़ा और तीन बेटे अर्जुन, आकाश और आदित्य चोपड़ा हैं। परिजनों ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार दिल्ली स्थित निगमबोध घाट पर रविवार सुबह 10 बजे किया जाएगा। पंजाब में आतंकवाद के समय उनके दादा लाला जगत नारायण और पिता रोमेश चंदर की क्रमश: वर्ष 1981 व 1984 में हत्या कर दी गई थी।
अश्विनी कुमार चोपड़ा के निधन पर पीएम मोदी, सोनिया गांधी, राजनाथ सिंह और पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने शोक जाताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि, अश्विनी कुमार चोपड़ा जी के निधन से दुखी हूं। मीडिया जगत में उनके योगदान के लिए उन्हें याद किया जाएगा। उन्होंने एक जन प्रतिनिधि के रूप में लगन से काम किया और कई सामुदायिक कल्याण पहल की। मेरी संवेदानएं उनके परिवार के साथ हैं।
वहीं अपने शोक संदेश में सोनिया गांधी ने कहा है कि एक संपादक के रूप में चोपड़ा की लंबी और प्रतिष्ठित पारी, एक सामाजिक कार्यकर्ता और सांसद के रूप में भी उन्हें लंबे समय तक याद किया जाएगा। उन्हें ज्यादातर मुद्दों पर अपने सटीक विचारों के लिए जाना जाता था। वह राजनीति की दलगत सीमा से परे अपने विचार रखते थे।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप?












Click it and Unblock the Notifications