'भारत में शुरू हुआ कोरोना का कम्‍युनिटी ट्रांसमिशन', IMA के दावे का देश के बड़े डॉक्टर ने किया समर्थन

नई दिल्ली: चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस पूरे भारत में फैल गया है, जहां अब तक 10 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। शनिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने दावा किया था कि भारत में कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो गया है। अब देश के बड़े डॉक्टर भी इस दावे को सही बता रहे हैं, हालांकि सरकार कई बार देश में कम्युनिटी ट्रांसमिशन की बात को खारिज कर चुकी है।

Recommended Video

    Coronavirus : IMA का दावा,देश में शुरू हो गया है COVID-19 Community Transmission | वनइंडिया हिंदी
    धारावी कम्‍युनिटी ट्रांसमिशन का उदाहरण

    धारावी कम्‍युनिटी ट्रांसमिशन का उदाहरण

    मामले में श्रीगंगाराम अस्पताल के सेंटर ऑफ चेस्ट सर्जरी के चेयरमैन डॉ. अरविंद कुमार ने कहा कि भारत में कम्‍युनिटी ट्रांसमिशन काफी समय से है। जैसा कि आप मुंबई के धारावी और दिल्ली के कई इलाकों में साफतौर पर देख सकते हैं। वहां पर करीब-करीब पूरा इलाका कोरोना की जद में आ गया है। कई केस में आप कांटैक्ट हिस्ट्री तो जान सकते हैं, लेकिन ज्यादातर में नहीं। आज पूरे देश में कोरोना फैल चुका है, ऐसे में वो आईएमए के बयान से 100 प्रतिशत सहमत हैं। ये कोई आश्चर्य वाली बात नहीं है। रोजाना के मामलों से भी ये साफ होती है।

    क्या था आईएमए का बयान?

    आईएमए हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया के चेयरपर्सन डॉ. वीके मोंगा के मुताबिक स्थिति वास्तव में खराब है और यह अब एक समुदाय का प्रसार दर्शाता है। इसके साथ कई कारक जुड़े हैं लेकिन कुल मिलाकर यह अब ग्रामीण क्षेत्रों में फैल रहा है। डॉ. मोंगा ने कहा कि संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। रोज 30 हजार से ज्यादा मामले आ रहे हैं। यह अच्छी स्थिति नहीं है। यह एक बुरा संकेत है। अब और बुरी स्थिति हो जाएगी क्योंकि ये अब समुदाय स्तर पर फैलना शुरु हो चुका है।

    आज टूटे सारे रिकॉर्ड

    आज टूटे सारे रिकॉर्ड

    पूरे देश में कोरोना वायरस का तांडव जारी है। पिछले 24 घंटे में 38,902 नए मामलों की पुष्टि हुई है, ये एक दिन में सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या है, तो वहीं इसी अवधि में 543 लोगों को कोरोना संक्रमण की वजह से जान गंवानी पड़ी है। देश में अबतक कोरोना वायरस से 10 लाख 77 हजार 618 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें 6 लाख 77 हजार 423 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 26,816 लोगों की मौत हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+