हनीमून कपल्स की वजह से 5000 लोगों की हुई मौत: शंकराचार्य

नयी दिल्ली। द्वारका-शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने एक बार फिर से विवादित बयान देकर सबको हैरान कर दिया है। शंकराचार्य ने साल 2013 में उत्तराखंड में आई तबाही को लेकर विवादित बयान दे दिया है। शंकराचार्य की माने उत्तराखंड में आई तबाही के लिए यहां आने वाले हनीमून कपल जिम्मेदार हैं। जानिए केदारनाथ धाम के बारे में कुछ खास बातें

shankaracharya

अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, शंकराचार्य ने केदारनाथ में आई बाढ़ के लिए वहां आने वाले हनीमून कपल्स और पिकनीक मनाने के लिए आने वाले लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। शंकराचार्य ने कहा कि पवित्र स्थानों पूजा-पाठ के बजाए लोग मजे करने के लिए आते हैं। लोग वहां पिकनिक मनाने के लिए और हनीमून के लिए आते है और पवित्र देवभूमि को अपवित्र करते हैं। उन्होंने कहा कि ये केदारनाथ आपदा के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की आपदाएं तब तक आती रहेंगी जब तक पवित्र स्थानों पर लोगों को इस तरह की हरकत करने से रोका नहीं जाएगा।

पहले भी दिया विवादित बयान

इससे पहले शंकराचार्य ने कहा था कि जिस तरह से महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं वो तब तक नहीं रुकेंगे जब तक महिलाएं शनि की पूजा करना बंद नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के शनि मंदिर में प्रवेश करने से रेप जैसी घटनाएं अधिक होंगी।आपको बता दें साल 2013 में उत्तराखंड में आई बाढ़ में 5000 लोगों की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+