Video: सीमा हैदर ने पाकिस्तानी पति के दोस्त को क्यों किया वीडियो कॉल? यूट्यूबर का दावा- 'वो फोन पर रो रही थीं'

Seema Haider call Pakistani husband friend: नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर हमेशा खबरों में बनी रही हैं। सीमा हैदर पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ आई हैं। सीमा हैदर पिछले कुछ महीनों से अपने पति गुलाम हैदर को छोड़कर ग्रेटर नोएडा में अपने प्रेमी और कथित पति सचिन मीणा के साथ रहती हैं।

अब सीमा हैदर ने अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के दोस्त और यूट्यूबर मोहसिन को वीडियो कॉल किया था। गुलाम हैदर के दोस्त मोहसिन ने वीडियो जारी करते हुए दावा किया है कि सीमा हैदर ने उनसे वीडियो कॉल पर बात की है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि उन्होंने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेद भी किए थे। (वीडियो नीचे है)

Seema Haider call Pakistani husband friend

यूट्यूबर का दावा: सीमा ने खुद फोन कर इंटरव्यू के लिए बोला था

यूट्यूबर मोहसिन ने ये वीडियो अपने यूट्यूब चैनल Digital Mohsin पर शेयर किया है। इस वीडियो में यूट्यूबर मोहसिन के साथ सीमा के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर भी बैठे दिखाई दे रहे हैं। मोहसिन का दावा है कि सीमा ने खुद मुझे मैसेज और फोन करके इंटरव्यू के लिए बोला था। मोहसिन ने अपना वीडियो शेयर करते हुए ये भी दावा किया है कि "फोन कॉल पर सीमा हैदर, रो रही थीं।'

यूट्यूबर मोहसिन ने कहा कि सीमा हैदर उनसे इंटरव्यू के सिलसिले में वीडियो कॉल पर बात कर रही थीं। उसने दावा किया कि सीमा हैदर कह रही थी कि वो उनका इंटरव्यू लें और अपने चैनल पर शेयर करें।

Seema Haider call Pakistani husband friend

सीमा हैदर ने इंटरव्यू के लिए रखी ये शर्त

यूट्यूबर मोहसिन ने दावा किया कि सीमा हैदर ने कहा कि वो ज्यादातर तक इंटरव्यू नहीं दे पाएंगी...क्योंकि यूपी एटीएस की टीम उनका फोन लगातार मॉनिटर करते रहती है। उसने कहा कि सीमा इस हफ्ते में इंटरव्यू देना चाहती हैं। हालांकि इंटरव्यू के लिए सीमा हैदर एक शर्त पर देने को तैयार हुई हैं कि इस इंटरव्यू के दौरान उनके पति गुलाम हैदर वहां मौजूद नहीं होगे।

गुलाम हैदर ने वीडियो में क्या कहा?

इसी वीडियो में मोहसिन कहते हैं कि गुलाम हैदर को सीमा को अकेले में इंटरव्यू देने में कोई दिक्कत नहीं है। इसी बीच गुलाम हैदर ने कहा कि, हां मुझे सीमा हैदर के इंटरव्यू देने से कोई परेशानी नहीं है। उसको अपनी बातों को रखने का पूरा हक है।

मोहसिन ने कहा कि सीमा ने फोन पर गुलाम के बारे में बहुत कुछ कहा है लेकिन वह सबके सामने इन बातों का जिक्र नहीं करेंगे। गुलाम हैदर ने भी वीडियो में कहा कि, सीमा अगर सच्ची हैं, तो वह सबके सामने आकर बात क्यों नहीं करती हैं। वह चोरी-चुपके पीछे चोरों की तरह क्यों बात करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+