'क्या सोच के आई थी, क्या मिल रहा है', सचिन के साथ सीमा हैदर के रिश्ते खराब! Video में बता दी दिल की बात

Seema Haider Sachin Haider: लॉकडाउन में पाकिस्‍तान से अपने प्‍यार सचिन मीणा के लिए भारत आईं सीमा हैदर हाल ही में सचिन के बच्‍चे की मां बनी हैं। सीमा हैदर (Seema Haider) और सचिन मीणा (Sachin Meena) ने अपनी खुशी शेयर की थी। बच्‍चे के जन्‍म के बाद दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे लेकिन अब सीमा हैदर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

भारत की पाकिस्‍तानी बहू सीमा हैदर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो काफी परेशान लग रही हैं। इस वीडियो में उन्‍होंने रोते हुए दर्द बयां किया है।

Seema Haider Sachin Haide

बता दें ऑनलाइन गेम PUBG खेलते-खेलते ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा को पाकिस्‍तान की सीमा हैदर दिल दे बैठी थी। शादीशुदा पाकिस्‍तानी सीमा हैदर सचिन मीणा का प्‍यार में इस कदर दीवानी हुई कि वो अपने चार बच्‍चों के साथ नेपाल के रास्‍ते भारत में दाखिल हो गई और ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन मीणा के पास पहुंच गईं।

सीमा हैदर सचिन मी‍णा बिता रहे थे खुशहाल जिंदगी लेकिन...

पाकिस्‍तान से भारत आने के बाद सीमा हैदर और सचिन मीणा ने शादी की और जिससे सीमा हैदर को खूब पॉपुलैरिटी मिली। सीमा हैदर अपने जीवन के प्‍यार भरे पल शेयर करते हैं जिसे लाखों की संख्‍या में उनके फॉलोअर्स पसंद करते हैं लेकिन अब जो सीमा हैदर ने वीडियो शेयर किया है, उसमें वो काफी परेशान नजर आ रही है। जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

रोते हुए नजर आईं सीमा हैदर

सीमा हैदर ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो लाल रंग की साड़ी में बिलकुल भारतीय महिला के गेटअप में नजर आ रही हैं। पारंपरिक भारतीय बहू की तरह सीमा हैदर सिर पर पल्‍लू डाले घर के कोने में खड़ी नजर आ रही है। वीडियो में बात करते-करते उनकी आंखों में आंसू तक झलक आए।

सीमा हैदर ने Video में बता दी दिल की बात

सीमा हैदर ने इंस्‍टाग्राम पर जो लेटेस्‍ट वीडियो शेयर किया है। जिसमें रोते हुए इमोजी के साथ सीमा ने कैप्‍शन ने लिखा है "क्या सोच कर आई थी क्या मिल रहा है"! वहीं वी‍डियो में सीमा हैदर रोते हुए बोलीं "इंसानियत नहीं बची है, ये सोच कर बहुत अफसोस होता है। क्‍या सोच कर आई थी और क्‍या मिला रहा है। ये सोच कर बहुत दुख होता है। बस और कोई तकलीफ नहीं है, तकलीफ सिर्फ ये है कि एक हद होती है।"

सचिन के साथ सीमा हैदर के रिश्ते खराब!

सोशल म‍ीडिया पर अब तक ये कपल हंसते, नाचते खुशहाल प्‍यार भरी जिंदगी के वीडियो शेयर करता था लेकिन लेटेस्‍ट वीडियो को देखकर लोग सीमा हैदर के लिए चिंतित हो रहे हैं। हालांकि इससे पहले भी सीमा कई इमोशनल पोस्‍ट शेयर कर चुकी हैं लेकिन इस वीडियो में जो बात बोली है उससे लोग सीमा और सचिन के रिश्‍ते खराब होने समेत कई अटकलें लगा रहे हैं और कह रहे हैं कि कहीं दोनों के बीच बात ज्यादा बिगड़ तो नहीं गई। वहीं कई यूजर्स सीमा को सात्‍वना दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+