'सीमा हैदर जा रही है पाकिस्तान, दौड़ते हुए दिखीं लखनऊ एयरपोर्ट पर', वायरल वीडियो में किया गया दावा!
Seema Haider Latest News Update: पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चाओं में रहती हैं। पाकिस्तान के सिंध की 27 वर्षीय विवाहित चार बच्चों की मां सीमा हैदर मई 2023 में अवैध तरीके से भारत में अपने प्रेमी और कथित पति के साथ रहने के लिए आई थीं। उसी वक्त से सीमा सुर्खियों में रहती हैं।
अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि सीमा हैदर लखनऊ एयरपोर्ट पर दिखीं हैं और वह वहां से पाकिस्तान अपने पति गुलाम हैदर से मिलने जा रही हैं। वीडियो में सीमा हैदर जैसी एक महिला पीले रंग की साड़ी पहनकर दौड़ते हुए दिखाई दे रही हैं। (वीडियो खबर के अंत में)

क्या है वायरल वीडियो क्या सच?
ये वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। वीडियो पर लाखों में व्यूज हैं। वीडियो में एक पीले रंग की साड़ी पहनकर सड़क पर दौड़ते हुए दिख रही हैं। महिला वीडियो में बिल्कुल सीमा हैदर की तरह दिख रही है। हालांकि वीडियो में महिला का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। क्योंकि महिला ने साड़ी से अपना सिर ढ़का हुआ है।
वीडियो को शेयर कर बताया जा रहा है कि, 'सीमा हैदर, सचिन मीणा को छोड़कर अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से मिलने जा रही है। गुलाम हैदर, सऊदी अरब से लखनऊ एयरपोर्ट आया है और सीमा उसी से मिलकर, उसके साथ पाकिस्तान चली जाएगी।'
भारत से बाहर नहीं जा सकती हैं सीमा हैदर
हालांकि ये वीडियो पूरी तरह से फेक और भ्रामक है। वीडियो में दिखाई दे रही है महिला कौन है, इसकी पहचान नहीं हो पाई है। सीमा हैदर फिलहाल बेल पर बाहर हैं। वो सरकार और प्रशासन के परमिशन के बिना देश से बाहर नहीं जा सकती हैं, ऐसे में सीमा हैदर के पाकिस्तान जाने का सवाल ही नहीं उठता है। एटीएस उनके खिलाफ फिलहाल जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications