'मुझे बागेश्वर बाबा पसंद, मैं उनसे मिलने जाती लेकिन...', इंटरव्यू में सीमा हैदर ने कह दी दिल की बात

पाकिस्तान की सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन की लव स्टोरी दुनियाभर में छाई हुई है। उनके गांव में मीडिया वालों का तांता लगा हुआ है। वो दोनों लगातार इंटरव्यू दे रहे और अपनी जिंदगी से जुड़ी बातें बता रहे। अब सीमा ने बागेश्वर बाबा को लेकर अपने दिल की बात कही है।

एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में सीमा ने कहा कि बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री उनको काफी पसंद हैं। उनको उनकी स्माइल अच्छी लगती है। उनका बहुत ज्यादा मन है कि वो दिव्य दरबार में जाएं, लेकिन वो मजबूर हैं। उनको कोर्ट से जिले को नहीं छोड़ने का आदेश मिला है।

Seema Haider

सीमा के मुताबिक उनको भरोसा है कि कोर्ट उनके पक्ष में फैसला देगा और वो अपने पति के साथ भारत में रहेंगी। वो अब भारत में ही जीना-मरना चाहती हैं।

नोएडा में लगा था दिव्य दरबार
धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार 12 जुलाई को नोएडा में लगा था, जो 16 जुलाई तक चला। इस दौरान लाखों की संख्या में लोग उनके दर्शन करने पहुंचे। जिससे कई जगहों पर जाम की स्थिति देखने को मिली। सीमा का भी मन उनसे मिलने का था, लेकिन कोर्ट के आदेश की वजह से नहीं जा पाईं।

सशर्त मिली है जमानत
आपको बता दें सीमा हैदर को अवैध रूप से भारत में रहने के लिए गिरफ्तार किया गया था। वो अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से नेपाल गईं और फिर वहां से भारत आईं। हालांकि कोर्ट ने उनको जमानत दे दी, लेकिन जिले को छोड़ने से पहले उनको पुलिस को बताना होगा।

कोर्ट ने साफ कहा कि जब तक मुकदमा चलता है, वो सचिन के घर में ही रहेंगी। इसके बाद अदालत तय करेगी कि वो यहां रह सकती हैं या उन्हें वापस पाकिस्तान भेजा जाए।

जासूस होने का शक
वहीं कुछ लोगों के सीमा के जासूस होने का भी शक है। यूपी एटीएस इसकी जांच कर रही। साथ ही सीमा पर हर वक्त नजर भी रखी जा रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+