Seema Haider 'भारत में हुस्न और नौजवानों की कमी ', PAK शक्स ने उड़ाया सीमा के प्रेमी का मजाक, Video

Seema Haider Story: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और नोएडा निवासी सचिन मीणा की प्रेम कहानी ने दोनों देशों के बीच काफी सुर्खियां बटोरी हैं। सीमा को भारत आए एक लंबा वक्त हो गया है, उन पर तरह-तरह के आरोप भी लगे हैं तो वहीं यूपी एटीसी उनके मामले की जांच भी कर रही है लेकिन इन सारी मुश्किलों के बीच सीमा हैदर खुशी-खुशी अपने चार बच्चों के साथ सचिन के साथ जीवन गुजार रही हैं।

 Seema Haider

दोनी की प्रेम कहानी अगर विवादों के घेरे में रही तो वहीं एक सवाल बार-बार लोग पूछते रहते हैं कि 'आखिर सीमा हैदर को सचिन मीणा में ऐसा क्या नजर आया कि वो अपना धर्म, परिवार और देश को छोड़कर उसके पास पूरी जिंदगी व्यतीत करने के लिए आ गईं।' हालांकि सीमा ने हमेशा यही कहा कि 'वो सचिन से प्रेम करती हैं और इसलिए वो पाकिस्तान छोड़कर उनके पास आई हैं।'

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

फिलहाल सीमा-सचिन की पब वाली लवस्टोरी पर सोशल मीडिया पर काफी चर्चो होती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो कि एशिया कप 2023 का बताया जा रहा है।

पाकिस्तान टीम की जर्सी पहना है वीडियो वाल शक्स

जिसे कि Poni JAT 🇮🇳🚜 हरियाणे आला @Poni07Jat ने 19 सितंबर को शेयर किया था। जिसमें एक व्यक्ति जो कि पाकिस्तान टीम की जर्सी पहनकर एक भारतीय लड़की के साथ बैठा है। उस लड़की ने टीम इंडिया की जर्सी पहनी हुई है।

सीमा ने सचिन में क्या देखा? क्या है सचिन में?

वीडियो में वो व्यक्ति भारतीय महिला से कहता है कि 'ये बताइए कि क्या भारत में हुस्न और नौजवानों की कमी थी, जो सीमा को सचिन ही मिला, आखिर सीमा ने सचिन में क्या देखा? क्या है सचिन में?।' इसके बाद बैकग्राउंड हंसी की आवाज आती है। आपको बता दें कि ये वीडियो जबरदस्त ढंग से वायरल हो रहा है और लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं।

'मर जाऊंगी लेकिन पाकिस्तान नहीं जाऊंगी'

मालूम हो कि सीमा हैदर ने कहा है कि 'मैं मर जाऊंगी लेकिन पाकिस्तान वापस नहीं जाऊंगी। अगर मैं वहां गईं तो वहां लोग मुझे डालेंगे। मुझे यहां के कानून पर पूरा भरोसा है कि वो मेरे साथ न्याय करेगा और मुझे मेरे प्यार यानी की सचिन मीणा के साथ रहने देगा।'

जिंदगी की कल्पना सचिन के बिना नहीं

सीमा ने कहा कि 'मेरे चारों बच्चों को सचिन और उसके परिवार ने अपना लिया है। मैं अब अपनी जिंदगी की कल्पना सचिन के बिना कर ही नहीं सकती । सचिन ही मेरी लाइफ है और कोई भी अपनी लाइफ के बिना कैसे रह सकता है?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+