'जिन बच्चों को वो गोद में खिला रहा वो बड़े होकर...' सीमा हैदर के पति ने सचिन को दी धमकी

Seema Haider Husband Ghulam Haider: सीमा हैदर बीते कुछ महीनों से खूब सुर्खियों में है। अपने चार बच्चों को लेकर भारत आई सीमा और उसके बच्चों को सचिन मीणा ने जिस तरह से अपनाया, उसे लोग प्यार की मिसाल मान रहे हैं। इसके साथ ही सीमा को लेकर भी तरह-तरह की बातें हो रही हैं। सीमा के पति की बात करें तो पाकिस्तान से गुलाम हैदर के कई वीडियोज सामने आते रहे हैं। जब से पत्नी भागकर भारत आई है, तबसे पति गुलाम काफी परेशान हैं। अब गुलाम का एक क्लिप सामने आया है।

पबजी वाले प्यार संग बसाया परिवार
गुलाम हैदर ने इससे पहले कहा था कि सीमा संग उनका तलाक नहीं हुआ है। ऐसे में सीमा कैसे भला दूसरी शादी कर सकती है। अब गुलाम को ये तो पता लग ही गया कि सीमा अब उनके पास वापस नहीं आने वाली। क्योंकि अब वो अपने पबजी वाले प्यार के साथ इंडिया आकर घर बसा चुकी है। ऐसे में अपने बच्चों को मिस कर रहे गुलाम ने एक बयान दिया है।

Ghulam

गुलाम बोले- 'बच्चे ही बदला लेंगे'
गुलाम हैदर का एक वीडियो काफी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने इंडिया आकर अपने बच्चों को ले जाने की बात की है। चार बच्चों के पिता वाला अपना दर्जा सचिन मीणा को मिलते देख गुलाम काफी परेशान है। अब एक बयान में गुलाम ने कहा कि वो यानी सचिन मीणा जिन बच्चों को अपनी गोद में खिला रहा है, वो ही कल उसका बदला लेंगे। इतना ही नहीं गुलाम ने एक बार फिर भारत आने की बात कही है।

'आखिर बच्चे हैं तो मेरे ही'
गुलाम ने कहा कि जिन बच्चों को सचिन अपना बता रहा है, वो उसके हैं। उसने आगे कहा कि सचिन भले कितना ही दिखा ले कि वो बच्चों से बेहद प्यार करता है, लेकिन बच्चे तो वे मेरे ही रहेंगे। इसके बाद उसने कहा कि जिन बच्चों को गोद में लेकर वो खिला रहा है, वो ही एक दिन बड़े होकर उससे बदला लेंगे। मैं अपने बच्चों से सचिन का वो हाल करवाऊंगा, जो वो हमेशा याद रखेगा।

'मैं भारत आऊंगा और...'
बताते चलें कि इससे पहले भी गुलाम हैदर ने भारत आने की बात कही थी। गुलाम ने कहा कि मैं भारत आऊंगा और सीमा की तरह गैरकानूनी नहीं बल्कि लीगल तरीके से आऊंगा। इतना ही नहीं गुलाम ने आगे कहा कि सीमा मुजरिम है और उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+