गुलमर्ग-शिमला में हुई बर्फबारी, पर्यटकों के खिले चेहरे, मौसम हुआ आशिकाना

कश्मीर में पांच महीने बाद हुई बर्फबारी हुई है, गुलमर्ग समेत कई इलाकों में हुई बर्फबारी ने मौसम में प्यार की खुमारी भर दी है।

गुलमर्ग। शिमला और गुलमर्ग में हुई बर्फबारी ने लोगों के चेहरों पर हंसी लौटा दी है, बर्फ की सफेद चादर से ढ़की हिमाचल की वादियों में मोहब्बत की खुशबू तैर रही है, जिसके चलते लोगों का मिजाज काफी आशिकाना हो गया है।

आपको बता दें कि हिमाचल की वादियों में रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी ने नए साल पर आए पर्यटकों को जरूर खुश कर दिया है। कश्मीर में तो पूरे पांच महीने बाद हुई बर्फबारी हुई है।

आगे की बात तस्वीरों में ...

तापमान में गिरावट

तापमान में गिरावट

कुफरी, नारकंडा और चायल में बर्फबारी हुई है जिससे तापमान में गिरावट महसूस की गई है। चंबा जिला के पांगी व भरमौर की ऊंची चोटियों पर आज दिन भर रुक-रुक कर बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा।

मौसम में प्यार की खुमारी भर दी

मौसम में प्यार की खुमारी भर दी

कश्मीर में पांच महीने बाद हुई बर्फबारी हुई है, गुलमर्ग समेत कई इलाकों में हुई बर्फबारी ने मौसम में प्यार की खुमारी भर दी है। कश्मीरी सूखे से निजात पा चुके हैं इसलिए खुश हैं।

अनंतनाग, सोपियां, पुलवामा और कुलगाम

अनंतनाग, सोपियां, पुलवामा और कुलगाम

मौसम विभाग के मुताबिक कश्मीर के बारामुला जिले समेत कुपवाड़ा, कोकेरनाग, बांदीपोरा, अनंतनाग, सोपियां, पुलवामा और कुलगाम जिले के उपरी इलाकों में बर्फबारी हुई।

बारिश हुई और बादल छाए रहे

बारिश हुई और बादल छाए रहे

गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की रिजॉर्ट में मंगलवार को पांच इंच बर्फबारी हुई। इसके बाद बारिश हुई और बादल छाए रहे, करीब चालीस साल में यह पहला मौका था कि घाटी में लगातार पांच महीने तक बर्फबारी नहीं हुई।

पहाड़ी इलाकों में बारिश

पहाड़ी इलाकों में बारिश

स्नोफॉल के बाद पहाड़ी इलाकों में बारिश हुई है और बादल छाए हुए हैं, इससे तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+