बारामूला में रह रहा था जैश का 17 वर्ष का फिदायीन सादिक
श्रीनगर। पठानकोट स्थित इंडियन एयर फोर्स के बेस पर आतंकी हमले को अभी दो माह का समय भी नहीं बीता है लेकिन लगता है कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन ने जम्मू कश्मीर में एक बड़े आतंकी हमले की तैयारी पहले से ही कर ली है।

गुरुवार को सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में एक किशोर फिदायीन आतंकी को गिरफ्तार किया है। इस आतंकी के जिंदा पकड़े जाने को सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
आर्मी कैंप पर हुए हमले में शामिल
इस आतंकी की पहचान मोहम्मद सादिक गुज्जर के तौर पर हुई है। इसकी उम्र 17 वर्ष है और यह उस टीम का हिस्सा था जिसने 25 नवंबर को कुपवाड़ा के तंगधार में स्थित आर्मी कैंप पर हमला किया था।
जहां सादिक के बाकी तीनों साथियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था तो वहीं सादिक भागने में कामयाब हो गया था।
पाकिस्तान के सियालकोट का सादिक
सादिक को इंडियन आर्मी की एक ज्वाइंट टीम ने पकड़ा है। राष्ट्रीय राइफल्स के साथ जम्मू कश्मीर की पुलिस भी इस ऑपरेशन का हिस्सा था।
इसके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद हुए हैं। गुज्जर पाकिस्तान के सियालकोट का रहने वाला है।
जैश की अफजल ब्रिगेड का हिस्सा
वह जैश के अफजल गुरु स्क्वाड का हिस्सा है। उसने पूछताछ में जांच एजेंसियों को बताया है कि तंगधार में आर्मी कैंप पर जो हमला हुआ था उसे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी पीओके के अथमुकाम से अंजाम दिया गया था।
सादिक पिछले 15 दिनों से बारामुला में है और उस पर लगातार नजर रखी जा रही थी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications