मसूद अजहर 'जी' मामले में बुरे फंसे राहुल गांधी, देशद्रोह समेत कई धाराओं में FIR दर्ज

Recommended Video

    Rahul Gandhi के खिलाफ Muzaffarpur में देशद्रोह का मामला दर्ज, जानें वजह | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के प्रमुख मसूद अजहर को कथित तौर पर 'जी' कहकर संबोधित करने के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। असम के मोरीगांव जिले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आरटीआई एक्टिविस्ट राजू महंत ने प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने एक आतंकवादी को 'जी' कहकर भारत विरोधी रुख का परिचय दिया है।

    sedition case filed against rahul gandhi for referring JeM Chief as masood azhar Ji

    मोरीगांव पुलिस स्टेशन के अधिकारी प्रदीप नाथ ने बताया कि इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। राहुल गांधी के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर की सीजेएम कोर्ट में भी देशद्रोह समेत आईपीसी की कई धाराओं में शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें कहा गया है कि राहुल गांधी ने आतंकवादी को मसूद अजहर 'जी' कहकर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। बता दें कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के फिदायीन हमलावर ने पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला कर दिया था जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे। मसूद अजहर इसी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना है।

    जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को लेकर बीजेपी पर हमला बोलते समय राहुल गांधी मसूद अजहर 'जी' बोल गए थे। राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी ने तुरंत हमला बोल दिया था। राहुल के भाषण की वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी ने लिखा, 'देश के 44 वीर जवानों की शहादत के लिए जिम्मेदार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना के लिए राहुल गांधी के मन में इतना सम्मान।'

    बता दें कि राहुल गांधी ने पुलवामा आतंकी हमले का जिक्र करते हुए अजीत डोवाल पर निशाना साधा था। राहुल ने कहा था कि, 'पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 से 45 जवान शहीद हो गए थे। सीआरपीएफ की बस पर किसने बम फोड़ा? जैश-ए-मोहम्मद..मसूद अजहर ने.. आपको याद होगा ना? यह वही मसूद अजहर है, जिसे 56 इंच वालों की तब की सरकार ने एयरक्राफ्ट में मसूद अजहर जी के साथ बैठकर अजीत डोभाल कंधार में हवाले कर आए थे।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+