'सिक्योरिटी विंग ने खरीदी थी लैंड क्रूजर, KCR की कोई भूमिका नहीं', सीएम ए रेवंत के आरोपों पर बोलीं के कविता

Telangana News: तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार गठन के बाद पूर्व सीएम केसीआर के काफिले में लक्जरी गाड़ियों के काफिले को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसे में बीआरएस एमएलसी के कविता ने आरोपों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम के काफिले में जो लैंड क्रूजर कार शामिल थी, उसे सिक्योरिटी विंग ने खरीदा था। ये सीएम की पर्सनल वाहन नहीं था। जबकि अब इसे बढ़ा- चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) एमएलसी कल्वकुंतला कविता शनिवार को। 30 दिसंबर को मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी की '22 लैंड क्रूजर' वाली टिप्पणी पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के काफिले का प्रोटोकॉल सुरक्षा, खुफिया और पुलिस विभागों द्वारा तय किया जाता है।

 K Kavitha on allegations by CM A Revanth

एमएलसी के कविता ने कहा, "कोई भी जन प्रतिनिधि विशिष्ट कारों या सुरक्षा कर्मियों की मांग नहीं करता, लेकिन सुरक्षा और खुफिया विभाग के विशेषज्ञों ने अत्याधुनिक सुरक्षा वाले वाहनों के प्रयोग का सुझाव दिया था। सिक्योरिटी विंग ही ये फैसला करती है कि सीएम का काफिला कैसे और कहां बनाना है और इसे गुप्त रखा जाता है। इसलिए, यह स्पष्ट है कि इंटेलिजेंस इन वाहनों को ऐसी जगह पर रखा है, जहां ऐसी सुविधाएं उपलब्ध हैं और जरूरत पड़ने पर वे कारों का उपयोग करेंगे। वे हमें भी ये बातें नहीं बताते।"

एमएलसी ने आगे कहा कि इंटेलिजेंस कई प्रक्रियाएं मुख्यमंत्री की जानकारी के बिना भी करती है। के कविता ने कहा कि ये मुझे नहीं पता कि सीएम ए रेवंत रेड्डी अपने लिए किसी विशेष वाहन की मांग कर रहे हैं, या फिर नहीं। उन्होंने कहा, "पिछले 10 वर्षों में, हमने कभी भी सुरक्षा व्यवस्था में विशिष्टताओं के बारे में नहीं पूछा...इंटेलिजेंस का अपना बजट होता है और वे अपनी आवश्यकताओं के आधार पर कार्य करते हैं।"

बता दें कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बुधवार (27 दिसंबर) कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले बिना किसी की जानकारी के 22 टोयोटा लैंड क्रूजर वाहन खरीदे, इस उम्मीद में कि बीआरएस सरकार सत्ता में वापस आएगी ताकि केसीआर उनका उपयोग कर सके। वहीं सीएम रेड्डी ने नए वाहनों के काफिले से खुद के दूर रखा।

सीएम ने कहा, "मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद, मैंने अधिकारियों से कहा कि वे मेरे लिए नए वाहन न खरीदें, लेकिन पिछली सरकार ने 22 लैंड क्रूजर खरीदे और उन्हें विजयवाड़ा में रखा। यहां तक ​​कि मुख्यमंत्री बनने के 10 दिन बाद तक मुझे भी इसके बारे में नहीं पता था।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+