जम्मू-कश्मीर: सीमा पर फिर हुई मुठभेड़, सेना ने एक आतंकी मार गिराया
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले में सुरक्षा बलों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में 1 आतंकी मारा जा चुका है। आतंकियों और सुरक्षा बलों की बीच मुठभेड़ फिलहाल खत्म हो चुकी है।

दो दिन पहले ही मारे थे 10 आतंकी
इस मुठभेड़ से दो दिन पहले ही मंगलवार को उरी सेक्टर में एलओसी पर पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग की गई थी। इसके जवाब में भारतीय सेना के जवानों ने 10 आतंकियों को मार गिराया था। आतंकियों के खिलाफ की गई इस कार्रवाई में एक जवान भी शहीद हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications