भारत आए जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, संसद गेट पर नहीं दी एंट्री और फिर?
Security lapse of Jamaica Prime Minister: भारत यात्रा पर आए जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। जमैका के पीएम एंड्रयू को संसद में प्रवेश करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुरक्षा एजेंसियों के कन्फ्यूजन के कारण जमैका के प्रधानमंत्री के पूरे काफिले को अपने गंतव्य तक पहुंचने से पहले विजय चौक के दो चक्कर लगाने पड़े।
बता दें मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस के साथ द्विपक्षीय बैठक की। यह बैठक इसलिए खास मानी जा रही है क्योंकि होलनेस भारत आने वाले पहले जमैका के प्रधानमंत्री हैं।

जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस की चार दिवसीय भारत यात्रा गुरुवार यानी आज 3 अक्टूबर 2024 को समाप्त हो रही है। भारत दौरे पर आए पीएम होलसेन इस दौरान विभिन्न राजनयिक कार्यक्रम शामिल हुए।
उनकी यात्रा का एक मुख्य आकर्षण 2 अक्टूबर को था जब प्रधानमंत्री होलनेस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करके अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।












Click it and Unblock the Notifications