भारत-पाक तनाव के बीच चेन्नई एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ी, विजिटर्स की एंट्री पर रोक
बेंगलुरु। भारत और पाकिस्तान बॉर्डर पर तनाव के बीच चेन्नई हवाई अड्डे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट घुमने आने वाले लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं है। इसके अलावा हवाई अड्डे के अधिकारियों को भी पूरी तरह से जांच करने के निर्देश जारी किए गए हैं। बता दें डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई हवाई अड्डे सहित देश भर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) द्वारा एक रेड अलर्ट जारी किया गया था।

यात्रियों की पूरी तरह से हो रही स्क्रीनिंग
बीसीएएस की ओर से जारी सूचना में एयरपोर्ट पर सात स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था शामिल है। जिसमें हवाई अड्डे में प्रवेश करने वाले सभी यात्रियों की पूरी और उचित स्क्रीनिंग शामिल है। यही नहीं हवाई अड्डे से सटे इलाकों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। बुधवार को चेन्नई एयपोर्ट की ओर से किए गए ट्ववीट में भी कहा गया है कि घुमने आने वाले लोगों के हवाई अड्डा पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
आगंतुकों को प्रवेश की अनुमति नहीं
चेन्नई एयरपोर्ट की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारत में सभी हवाई अड्डों पर उच्च प्राधिकरण (एसआईसी) द्वारा जारी किए गए उच्च सुरक्षा अलर्ट के मद्देनजर आगंतुकों को अनुमति नहीं है। यहां तक एक ट्विटर को जवाब देते हुए एयरपोर्ट ने असुविधा के लिए खेद भी जताया है। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार टर्मिनल बिल्डिंग की सुरक्षा के साथ-साथ बम का पता लगाने के लिए के लिए प्रवेश द्वारा पर डॉग स्क्वॉड की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।

खुफिया इनपुट के बाद सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा 14 फरवरी को सीआरपीएफ काफिले पर हुए आतंकी हमले में और फिर 26 फरवरी को भारतीय वायु सेना की ओर से पाकिस्तान के बालाकोट में किए गए एयर स्ट्राइक के बाद खुफिया इनपुट को ध्यान में रखते हुए सभी नागरिक उड्डयन प्रतिष्ठानों जैसे हवाई अड्डों, वायु सेना स्टेशनों, हेलीपैड के अलावा स्कूल में मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने के निर्देश दिया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना को न हो सके। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शही हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आंतकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली थी। इस घटना के ठीक 12 दिन बाद भारत ने 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक पर पाकिस्तान में मौजूद जैश के कई ठिकानों को तबाह कर दिया है। इस हमले में कम से 300 के आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है.












Click it and Unblock the Notifications