जम्मू कश्मीर: बांदीपोरा में लॉन्च हुआ कासो, कई आतंकियों के छिपे होने की जानकारी
बांदीपोरा। जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में शनिवार को भारी बर्फबारी के बीच सुरक्षाबलों की ज्वाइॅन्ट टीम ने कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन यानी कासो लॉन्च किया है। बताया जा रहा है कि यहां पर कई आतंकी छिपे हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सेना की 27 राष्ट्रीय राइफल, जम्मू कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप यानी एसओजी और सीआरपीएफ ने उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा के ओनागाम गांव में आने वाले मीर मोहल्ला और सैयद मोहल्ला में डेरा डाला हुआ है।

शनिवार तड़के से सर्च ऑपरेशन जारी है। सूत्रों की ओर से बताया गया है कि सुरक्षाबला दरवाजे-दरवाजे जाकर सर्च ऑपरेशन कर रहे हैं। फिलहाल इससे जुड़ी और ज्यादा जानकारी का अभी इंतजार है। कासो की खबर शुक्रवार को पाकिस्तान सेना की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) की तरफ से हुए आईडी ब्लास्ट के बाद आई है। इस ब्लास्ट में मेजर रैंक के एक ऑफिसर समेत सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं। यह हमला नौशेरा सेक्टर में उस समय हुआ जब सेना की टीम पेट्रोलिंग पर थी।












Click it and Unblock the Notifications