जम्मू-कश्मीर, 13 मई: जम्मू और कश्मीर के बांदीपोरा के बरार (अरागम) इलाके में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिसकर्मियों ने एक आतंकवादी को मार गिराया। ऑपरेशन अभी जारी है।
आईजीपी कश्मीर ने बताया लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी संगठन के हाल ही में घुसपैठ करने वाले दो पाकिस्तानी आतंकवादी, जो 11 मई को सालिंदर वन क्षेत्र में हाल ही में आतंकवाद विरोधी अभियान से भाग गए थे, उन्हें ट्रैक किया गया वो शुक्रवार को बरार बांदीपोरा में फंस गए हैं।