जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आठ अतंकियों को हथियारों और गोला-बारूद के साथ किया गिरफ्तार

Eight terrorists arrested with arms: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आठ अतंकियों को बड़ी मात्रा में हथियारों और गोला-बारूद के साथ किया गिरफ्तार किया हैं।

Eight terrorists arrested with arms

बारामूला के एसएसपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इन आतंकियों के बारे में सुरग मिलने के बाद हमारी संयुक्‍त टीम इनकी तलाश कर रही थी।

उन्‍होंने बताया कि इससे पहले 11 अगस्‍त को एक संयुक्‍त अभियान के तहत एक अन्य मॉड्यूल के कुल पांच आतंकवादियों को उरी क्षेत्र के पोवारियन थाजल से गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से 4 हथगोले, 2 पिस्तौल, 2 पिस्तौल मैगजीन, 10 राउंड और 50,000 रुपये नकद बरामद किए गए थे। इसके साथ ही उनके पास से एक टू व्हीलर वाहन भी जब्त किया गया है।

एसएसपी ने बताया कि दर्ज किए गए दोनों मामलों में कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्‍होंने बताया कि यूएलपीए और आर्म्स एक्ट के तहत दोनों मामलों की जांच चल रही है।

बारामूला पुलिस ने ये भी बताया कि दोनों आतंकी मॉड्यूल सीमा पार से हथियारों की तस्करी में शामिल हैं। बारामूला के एसएसपी आमोद अशोक नागपुरे ने कहा कि ये पाकिस्तान स्थित आतंकी आकाओं के इशारे पर गोला-बारूद और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए लश्कर के आतंकवादियों को पहुंचा रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+