Security Alert: कश्मीर में धारा 370 खत्म, दिल्ली मेट्रो ने जारी किया रेड अलर्ट

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35 ए हटाए जाने के केंद्र सरकार के ऐलान के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट में जारी कर दिया गया है। वहीं कश्मीर पर आए फैसले के बाद दिल्ली मेट्रो ने सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली मेट्रो ने रेड अलर्ट जारी करते हुए सुरक्षा सख्त कर दी है। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (DMRC) की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई और कहा गया है कि गृह मंत्रालय के अलर्ट के बाद मेट्रो के सभी नेटवर्क रेड अलर्ट पर हैं।

 Security Alert: Delhi Metro issues red alert on entire network after Article 370 revoke from Jammu kashmir

सभी लोगों की गहनता से जांच की जा रही है, जिसकी वजह से लोगों को देरी हो सकती है। वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में भी सोशल मीडिया का संभलकर इस्तेमाल करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं दिल्ली से सटे नोएडा के एसएसपी ने लोगों को सोशल मीडिया के इस्तेमाल संभलकर करने को कहा है।

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के हटने के बाद सेना और एयरफोर्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है। डीएमआरसी ने बयान जारी करते हुए कहा कि 15 अगस्त और कश्मीर के हालात को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के सभी नेटवर्क पर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो में यात्रियों और उनके सामान की अतिरिक्त चेकिंग की जा रही है। वहीं मेट्रो स्टेशनों पर अतरिक्त सीआईएसएफ जवान, काउंटर टेरर रिऐक्शन टीम की तैनाती की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+