सिकंदराबाद-अगरतला एक्सप्रेस के एसी कोच में निकलने लगा धुंआ, मची अफरा-तफरी, ट्रेन से उतरने लगे यात्री

सिकंदराबाद-अगरतला एक्‍सप्रेस के एसी कोच में मंगलवार को अचानक धुंआ निकलने लगा। जिसके बाद पूरे कोच में यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

train

ओडिशा में हुए भीषण ट्रेन हादसे के तीन दिन बाद आज सिंकदराबाद* अगरतला एक्‍सप्रेस के एक एसी कोच में अचानक धुंआ निकलने लगा, जिसके बाद पूरी ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन में मची अफरा- तफरी के बाद रेलवे विभाग को ओडिशा के ब्रह्मपुर स्टेशन पर ट्रेन रोकनी पड़ी। स्‍टेशन पर ट्रेन के रुकते ही यात्री ट्रेन से उतरने लगे।

हालांकि एसी कोच में लगे धुएं पर तुरंत रेलवे के कर्मचारियों ने काबू पा लिया था, लेकिन धुएं और बिजली खराब होने के डर से उस कोच में यात्रा करने से इनकाकर दिया, इस कोच के सभी यात्रियों ने रेलवे के अधिकारियों से कोच बदलने की मांग करने लगे।

ओडिशा के ब्रह्मपुत्र स्‍टेशन पर ट्रेन रोके जाने के बाद एसी कोच में लगी आग पर जल्‍द ही रेलवे कर्मचारी काबू पाने में कामयाब हो गए।एसी कोच में हो रहे धुएं पर काबू पाने के बाद ट्रेन को स्टेशन से रवाना किया गया।

हालांकि रेलवे के अधिकारी ने ट्रेन के कोच में धुंआ निकलने की समस्‍या नहीं कबूली है। ईस्‍ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) ने बताया कि उन्‍हें ये सूचना मिली थी कि ब्रह्मपुत्र स्टेशन के पास सिकंदराबाद-अगरतला एक्सप्रेस के कोच नंबर बी-5 में बिजली की मामूली समस्या हुई है जिसके तुरंत बाद ड्यूटी पर ट्रेन में मौजूद कर्मियों ने तुरंत समस्या पर ध्यान दिया और इसे ठीक कर दिया।

वहीं यूपी के प्रयागराज अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस के जनरल को में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई/ जिसके बाद जनरल कोच में आग लगने के यात्रियों में मचा हड़कंप मच गया था। आग लगने के बाद स्टेशन पर चेन पुलिंग करके यात्रियों ने ट्रेन को रोका जिसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने आग को काबू पाने में कामयाब हुए।

याद रहे 2 जून को ओडिशा के बालासोर जिले में बहरंगा बाजार स्टेशन के पास कोरमंडल एक्‍सप्रेस समेत तीन ट्रेनों की टक्कर हुई थी जिसमें 278 लोगों की मौत और 1,100 से अधिक लोगों के घायल हुए। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+