लालू ने कहा मोदी को रोकने के लिए एक हो मायावती और मुलायम

लालू ने कहा मोदी लहर को रोकना है तो एक हो जाएं मायावती और मुलायम।

पटना। उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाक के बाद सामने आए नतीजों ने सभी दलों में खलबली मचा दी है। भारतीय जनता पार्टी की जीत ने बाकी के राजनीतिक दल परेशान है और मोदी लहर को रोक ने की तरीका खोज रहे है। भाजपा की जीत से घबराए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी अपना सुझाव दिया और कहा कि मोदी को रोके के लिए सभी सेक्युलर पार्टियों को एक होना चाहिए। लालू ने कहा कि मोदी को रोकने के लिए मुलायम और मायावती एक हो जाएं। उन्होंने यूपी में भाजपा की जीत के पीछे मायावती, समाजवादी और गठबंधन के वोट में बिखराव को वजह बताया। लालू ने कहा कि पंजाब और बिहार में वोट नहीं बंटे तो भाजपा को वहां हार का सामना करना पड़ा।

 All secular parties including Mayawati's and SP should come togeather: Lalu

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा की जीत के रथ को रोकना है तो मायावती और मुलायम को साथ आना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम अपील करते हैं सभी धर्मनिरपेक्ष पार्टियों के एक जुट हो। उन्होंने कहा कि आपस में अलग-अलग रहने से देश टुकड़े टुकड़े हो जाएगा। इसलिए सबी एक मंच पर आएं।

वहीं उन्होंने योगी आदित्यनाथ द्वारा मुख्यमंत्री आवास के शुद्धिकरण पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री अवास का शुद्धिकरण इसलिए कराया, क्योंकि अखिलेश एक पिछड़े वर्ग से आते हैं। उन्होंने कहा कि ये इन लोगों की मानसिकता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह नए सरकार बनाने के बाद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धुलवाया और शुद्धिकरण करवाया वह एक अनुचित परंपरा की शुरुआत है। उन्होंने इसे दलित वर्ग का अपमान बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+