बजरंग दल के एक्टिविस्ट की हत्या के बाद शिवमोगा में धारा 144 लागू
बेंगलुरू, 21 फरवरी। कर्नाटक के शिवमोगा शहर में 23 साल के बजरंग दल के कार्यकर्ता की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। रविवार की रात को बजरंग दल के कार्यकर्ता की मौत के बाद शहर में तनाव काफी बढ़ गया है जिसके चलते यहां धारा 144 को लागू कर दिया गया है। वहीं इस पूरे मामले में कर्नाटक के गृह मंत्री अरगा ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि इस हत्या का कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन हमे किसी भी निष्कर्स तक पहुंचने के लिए आगे की जांच का इंतजार करना होगा। गृह मंत्री ने मृतक के परिवार वालों से भी मुलाकात की है।

ज्ञानेंद्र ने कहा कि यह हत्या रविवार की रात 9.30 बजे हुई है, पुलिस ने इस मामले में कुछ पुख्ता सबूत इकट्ठा किए हैं, हम जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करेंगे। साथ ही गृहमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वह शांति बनाए रखें। हम अभी भी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर हत्या के पीछे वजह क्या था। शिवमोगा में रिजर्व पुलिस को तैनात किया गया है। स्पेशल टीम का भी गठन किया गया है जो कि इस हत्या की जांच करेगी और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को इलाके में तैनात किया गया है।
वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवाराज बोम्मई ने भी गृहमंत्री आरगा ज्ञानेंद्र से आज बात की है। उन्होंने बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के बारे में जानकारी ली और इस मामले की जांच को लेकर पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार ज्ञानेंद्र ने मुख्यमंत्री को बताया है कि इस हत्या में 4-5 लोग शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications