ओबामा नहीं खायेंगे भारत का खाना, व्हाइट हाउस से आएगा टोमैटो केचप
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा अगले महीने गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत के मुख्य अतिथि के रूप में भारत में होंगे। इस मौके पर ओबामा भारत के कई गणमान्य लोगों से भी मुलाकात करेंगे। लेकिन इस दौरे पर ओबामा को जो खाना परोसा जाएगा उसकी कहानी थोड़ी दिलचस्प होगी।

जी हां यूं तो खाने की टेबल पर ओबामा अन्य लोगों को परोसा जाने वाला ही खाना खायेंगे। लेकिन हकीकत में वह खाना भारत के खानसामे के हाथ का नहीं होगा। बल्कि टेबल पर परोसे गए खाने का हूबहू रुप होगा जिसे ओबामा के व्हाईट हाउस के कुक पकायेंगे। जी हां अमेरिका के राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के तहत ऐसी परंपरा सालों से अपनायी जा रही है।
कई दिनों पहले तय हो जाता है राष्ट्रपति क्या खायेंगे
दरअसल विदेशी दौरों पर रवाना होने से पहले अमेरिका राष्ट्रपति के खाने का मेन्यू बहुत दिन पहले ही तय कर लिया जाता है। अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा को मद्देनजर ऐसी परंपरा को अपनाया जाता है। जिस देश के दौरे पर राष्ट्रपति जाने वाले होते हैं वहां परोसे जाने वाले खाने का मेन्यू साथ ही खाने में डाले जाने वाली सामग्री की पूरी सूची व्हाइट हाउस को बहुत पहले भेज दी जाती है।
साथ ही खाने को बनाने की विधि को भी भेजा जाता है। जिससे की व्हाइट हाउस के कुक राष्ट्रपति के लिए हूबहू वही खाना बना सके जो कि खाने की टेबल पर राष्ट्रपति के साथ और लोगों को परोसा जाना है।
होटलों में पहले ओबामा से पहले उनके जासूस खायेंगे खाना
हालांकि पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में तो अमेरिकी राष्ट्रपति के खाने की सूचि पहले से ही निर्धारित होती है। लेकिन राष्ट्रपति बराक ओबामा खाने के काफी शौकीन हैं। अक्सर वह अपने परिवार के साथ लजीज खाने की चाहत में रेस्टोरेंट भी जाते हैं। ऐसी स्थिति में अगर ओबामा भारत के किसी रेस्टोरेंट में जाएंगे तो ओबामा के आने से पहले उनके खास जासूस उस होटल में के खाने को स्वाद लेते हैं उसके बाद ही ओबामा खाने का स्वाद चखते हैं। यही नहीं राष्ट्रपति को होटल में परोसे जाने वाले खाने को बनने की पूरी प्रक्रिया पर उनके जासूस पैनी नजर रखते हैं।
टोमेटो केचप से लेकर पानी तक अमेरिका से आएगा
9/11 की घटना के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा को काफी पुख्ता कर दिया गया है। जिसे ध्यान में रखते हुए ओबामा के विदेशी दौरों पर उनके लिए पानी, केचप सहित ऐसी चीजों को राष्ट्रपति की टीम खुद व्हाइट हाउस से लेकर आती है।
साथ ही ओबामा के बर्तन और पानी के गिलास को भी उनके सीक्रेट टीम के सदस्य पहले साफ करते हैं।ताकि किसी भी अनहोनी से निपटा जा सके। वहीं पिछली बार जब 2010 में ओबामा भारत आये थे तो जेजे अस्पताल के डॉक्टरों ने ओबामा की सीक्रेट टीम को खाना चखने में मदद की थी।












Click it and Unblock the Notifications