नेवी के लिए सफल हुआ तेजस का परीक्षण, अब नेवी को मिलेगा स्वेदशी जेट
बेंगलुरु। भारतीय नौसेना का अब देश में बना फाइटर जेट मिलने का सपना सच होता नजर आ रहा है। शनिवार को नेवी के लिए लाइट कॉम्बेट जेट तेजस के दूसरे प्रोटोटाइल (एनपी-2)परीक्षण किया गया।

एनपी-2 ने बेंगलुरु के एचएएल एयरपोर्ट से टेकऑफ किया। शनिवार को दोपहर 12:27 मिनट पर टेक ऑफ किए तेजस की कमान नेवी के टेस्ट पायलट कैप्टन शिवनाथ दहिया ने संभाली थी। नेशनल फ्लाइट टेस्ट सेंटर से टेक ऑफ करने के बाद तेजस ने 35 मिनट की फ्लाइट को पूरा किया।
एचएएल ने दावा किया कि एनपी-2 में उन सभी कमियों को पूरा कर लिया गया है जो एनपी-1 के प्रशिक्षण विमान में थीं। एनपी-1 का हाल ही में गोवा में परीक्षण किया गया है।
एचएएल के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि एनपी-2 भारतीय नौसेना के लिए तैयार एनपी-2 में ज्यादा एवॉनिकक्स हार्डवेयर का प्रयोग किया गया है जो नेवी के लिए काफी अहम हैं। एचएएल की मानें तो एनपी-2 का परीक्षण देश में बने कैरियर-बॉर्न एयरक्राफ्ट के डेवलपमेंट कार्यक्रम में एक अहम पड़ाव है।
वहीं एचएएल के चेयरमैन टी सुवर्ण राजू का कहना एचएएल की एयरक्राफ्ट रिसर्च एंड डिजाइन सेंटर में मौजूद सभी इंजीनियरों की कोशिशों का ही नतीजा है कि आज इस एयरक्राफ्ट ने अपनी टेस्ट फ्लाट को पूरा किया है।












Click it and Unblock the Notifications