Second phase of Covid-19 vaccination:इन प्राइवेट अस्पतालों में लगेगी कोरोना वैक्सीन, देखें List

नई दिल्ली: भारत में आज से कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू हो गया है। इस चरण में सोमवार सुबह पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना का टीका लगवाया है। आज सुबह करीब 7 बजे के आस-पास पीएम मोदी ने एम्स में वैक्सीनेशन करवाया। इस बात की जानकारी खुद पीएम ने ही ट्वीट पर दी थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि कोरोना वायरस के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूती देने में जिस तेजी से हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने काम किया है वो उल्लेखनीय है। जो लोग वैक्सीन लेने योग्य हैं मैं उन सभी से वैक्सीन लगवाने की अपील करता हूं। साथ मिलकर भारत को कोरोना मुक्त बनाते हैं!।

Recommended Video

    Corona Vaccination India: Delhi के 136 Private Hospital में लगेगी Covid-19 Vaccine | वनइंडिया हिंदी
    इन अस्पतालों में लगेगी कोरोना वैक्सीन, देखें पूरी लिस्ट

    मालूम हो कि वैक्सीन के लिए दूसरे चरण में 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों व 45 वर्ष से अधिक उम्र के बीमार व्यक्तियों को टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा 45 साल से ज्यादा उम्र के उन लोगों को भी वैक्सीन मिलेगी, जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। इसके लिए सरकार ने COWIN 2.0 पोर्टल भी लॉन्च किया है तो वहीं इसकी पूरी जानकारी के लिए आप Cowin.Gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं या इसके लिए आरोग्य सेतु एप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    प्राइवेट अस्पतालों में भी लगेगी कोरोना वैक्सीन

    यही नहीं लोग अब प्राइवेट अस्पतालों में भी कोरोना वैक्सीन लगवा सकते हैं। सरकार ने पूरे देश में 20 हजार प्राइवेट अस्पतालों को चिन्हित किया है।एक व्यक्ति को कोरोना टीका की दो खुराक लगवाने के लिए 500 रुपए चुकानी पड़ेगी, इसमें टीके की कीमत 300 रुपए और सुविधा शुल्क 200 रुपए शामिल है।

    यहां हैं उन अस्पतालों की पूरी लिस्ट जहां आप जाकर कोरोना वैक्सीन लगवा सकते हैं..

    प्राइवेट हॉस्पिटल लिस्ट (यहां से डाउनलोड करें निजी अस्पतालों की पूरी सूची)

    CGHS हॉस्टिल की लिस्ट (यहां से डाउनलोड करें सरकारी अस्पतालों की पूरी सूची)

    यह है देश में कोरोना की ताजा स्थिति

    स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15,510 नए मामले आने के बाद कुल संक्रमित मामलों की संख्या 1,10,96,731 हुई। 106 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,57,157 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,68,627 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,07,86,457 है और अभी तक देश में कुल 1,43,01,266 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा चुकी है और भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए अब तक कुल 21,68,58,774 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 6,27,668 सैंपल कल टेस्ट किए गए तो वहीं मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना का एक भी मरीज सामने नहीं आया है, जिसके बाद यहां एक्टिव केस अब 4,423 हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+