Hindenburg Report पर SEBI का आया बयान, अडानी ग्रुप, बुच दंपति पर आरोपों को लेकर क्या- क्या कहा?

SEBI statement on Hindenburg Report: भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड ने अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट में अडानी ग्रुप और सेबी चेयरपर्सन पर लगाए गए आरोपों पर एक बयान जारी किया है। ताजा बयान में सेबी ने मामले में स्थिति स्पष्ट की है। बोर्ड ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट में किए गए दावों को पूरी तरह से खारिज किया और इसे अनुचित बताया।

अडानी ग्रुप को लेकर हिंडनबर्ग की ताजा रिपोर्ट में सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) और उनके पति धवल बुच (Dhaval Buch) की भूमिका पर सवाल उठने के बाद एक बार फिर से घमासान मचा है। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार को पूंजीपतियों का गलत तरीके से खड़े होने का आरोप लगया है। इस बीच सेबी चीफ और उनके पति के ओर बयान के बाद सेबी ने खुद स्टेटमेंट जारी कर स्थिति स्पष्ट की है।

SEBI statement on Hindenburg Report

सेबी ने अपने स्टेटमेंट में कहा, "हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अडानी ग्रुप के खिलाफ लगाए गए आरोपों की सेबी द्वारा विधिवत जांच की गई है। यह दावा कि इस तरह के नियम, विनियमों में बदलाव या आरईआईटी से संबंधित जारी किए गए परिपत्र एक बड़े बहुराष्ट्रीय वित्तीय समूह का पक्ष लेने के लिए थे, अनुचित हैं...प्रतिभूतियों की होल्डिंग और उनके हस्तांतरण के संदर्भ में आवश्यक प्रासंगिक खुलासे समय-समय पर अध्यक्ष द्वारा किए जाते रहे हैं। चेयरपर्सन ने हितों के संभावित टकराव से जुड़े मामलों से भी अपने निजी हितों को अलग ही रखा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+