नई मुश्किल में घिरीं शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा, SEBI ने इस गड़बड़ी के चलते ठोका जुर्माना

मुंबई, जुलाई 28: पोर्नोग्राफी केस में फंसे व्यवसायी राज कुंद्रा और उनकी पत्नी एक्टर शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, उनके व्यवसायी पति राज कुंद्रा और उनकी कंपनी वियान इंडस्ट्रीज पर इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों का उल्लंघन करने पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। शिल्पा और रिपू कुंद्रा वियान इंडस्ट्रीज के प्रमोटर हैं।

Recommended Video

    Forn Film Racket: Raj Kundra और Shilpa Shetty पर SEBI ने लगाया 3 लाख का जुर्माना | वनइंडिया हिंदी
    Sebi slaps fine on Viaan Industries, Raj Kundra, Shilpa Shetty in insider trading case

    सेबी के एक आदेश के अनुसार, राज कुंद्रा, शेट्टी और वियान पर तरजीही शेयरों के आवंटन के खुलासे में तीन साल की देरी के लिए जुर्माना लगाया गया है। यह आदेश सितंबर 2013-दिसंबर 2015 के बीच संस्थाओं द्वारा इनसाइडर ट्रेडिंग निषेध (पीआईटी) मानदंडों के उल्लंघन का पता लगाने के लिए की गई जांच के बाद दिया गया है। अक्टूबर 2015 में, वियान इंडस्ट्रीज ने चार व्यक्तियों को 5 लाख इक्विटी शेयरों का तरजीही आवंटन किया था।

    इनमें से प्रत्येक 1,28,800 इक्विटी शेयर राज कुंद्रा और शेट्टी को आवंटित किया गया था। सेबी के इनसाइडर ट्रेडिंग नियम, 2015 के अनुसार, प्रमोटरों को दो दिनों के भीतर कंपनी के इस लेनदेन का खुलासा करना था। अगर यह मूल्य में 10 लाख रुपये से अधिक है तो। कंपनी को इस खुलासे को दो कारोबारी दिनों के भीतर स्टॉक एक्सचेंजों को देना होता है। लेकिन इस काम में वियान इंडस्ट्रीज ने जानबूझकर तीन साल की देरी की। जिसके चलते उन पर ये जुर्माना लगाया गया है।

    शिल्पा शेट्टी और रिपू कुंद्रा उर्फ राज कुंद्रा इस फर्म के प्रमोटर हैं। उन पर संयुक्त रूप से और अलग-अलग भुगतान करने के लिए कुल 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वियान इंडस्ट्रीज को पहले हिंदुस्तान सेफ्टी ग्लास इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नाम से जाना जाता था। बता दें कि इन दिनों राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में जेल में बंद हैं। उन्हें इस महीने मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+