SEBI ने लोकमंगल एग्रो इंडस्ट्रीज के खिलाफ जारी किया कुर्की का आदेश
मुंबई। भारतीय प्रतिभूति एंव विनिमय बोर्ड (SEBI) ने लोकमंगल एग्रो इंडस्ट्रीज झटका दिया है। सेबी ने लोकमंगल एग्रो इंडस्ट्रीज के खिलाफ कुर्की का आदेश जारी किया है। सेबी ने लोकमंगल एग्रो इंडस्ट्रीज और उसके निदेशकों के बैंक और डीमैट खाते कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया है। आपको बता दें कि लोकमंगल एग्रो इंडस्ट्रीज में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री सुभाष देशमुख की पत्नी स्मिता सुभाष देशमुख भी निदेशक के पद पर हैं।

सेबी ने कंपनी और उसके 7 निवेशकों को अवैध रूप से जुटाए 74.82 करोड़ रुपए और उसपर 15 फीसदी सालाना ब्याज के साथ लौटाने का आदेश दिया था। कंपनी के निदेशक निवेशकों को ये राशी लौटाने में असमर्थ रहे हैं, जिसके बाद सेबी ने कंपनी के कुर्की का आदेश दिया है। सेबी ने कंपनी पर कंपनी अधिनियम और आईसीडीआर के प्रावधानों का उल्लंघन करने का दोषी पाया है।












Click it and Unblock the Notifications