LIVE : डेरा मुख्यालय में सर्च ऑपरेशन, जानें डेरा से क्या-क्या निकला?

LIVE: डेरा HQ में मिलीं बगैर लेबल की दवाइयां, 7000 पुराने नोट, बिना नंबर की लग्ज

सिरसा। मंगलवार को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से डेरा सच्चा सौदा की तलाशी के आदेश दिए जाने के बाद आज से यह तलाशी अभियान शुरू हो गया है। यह अभियान रिटायर्ड जज केएस पवार की निगरानी में हो रहा है। बता दें कि राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद से उनके डेरे में विभिन्न प्रकार की गैर कानूनी गतिविधि होने की बात सामने आ रही थी।

Recommended Video

    Gurmeet Ram Rahim के Dere में तलाशी के बीच आया Dera Spokesperson का बयान । वनइंडिया हिंदी
    LIVE: राम रहीम के डेरे में हो सकती है खुदाई, जेसीबी मशीन मंगाई गई

    • सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के अंदर जेसीबी मशीनों से संदिग्ध जगहों की खुदाई करवाई जा रही है।
    • सर्च टीम डेरे के अंदर स्थित MSG फैशन मार्ट पहुंच चुकी है।
    • एक टीम राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की रेडीमेड गारमेंट्स फैक्ट्री की भी तलाशी ले रही है।
    • सर्च टीम को डेरे के अंदर से एक ब्लैक कलर की लग्जरी कार मिली है।
    • कार पर कोई नंबर प्लेट नहीं है।
    • इसके साथ ही डेरे से काफी मात्रा में दवाइयां भी मिली हैं। इन दवाइयों पर किसी तरह का कोई लेबल नहीं लगा है. टीम को आश्रम में एक ओबी वैन भी मिली है।
    • सिक्के पर लिखा है धन-धन सतगुरू तेरा ही आसरा और डेरा सच्चा सौदा।
    • राम रहीम डेरे से मिले सिक्के। 1 और 10 रुपए के सिक्के बरामद।
    Live Dera Search Operation: डेरा के दो कमरे किए गए सील, बड़ी संख्या में कैश बरामद
    • 10 सितंबर तक सभी इंटरनेट, मोबाइल, डोंगल, एसएमएस सेवा निलंबित कर दी गईं। सिर्फ वॉयस कॉलिंग हो सकेगी।
    • बिना लेबल / ब्रांड के फार्मेसी दवाएं, ओबी वैन, नंबर के बिना लेक्सस कार भी मिली-सतीश मेहरा
    • सतीश मेहरा ने कहा- फोरेंसिक टीम को रुड़की से बुलाया गया है।
    • अधिकारी सतीश मेहरा ने की पुष्टि- कैश, कंप्यूटर, हार्ड डिस्क लैपटॉप हुआ है बरामद, दो कमरे किए गए सीज।
    • 700 एकड़ के डेरे में आज तलाशी अभियान पूरा हो पाना मुश्किल।
    • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बड़ी मात्रा में कैश बरामद हुआ है।
    • डेरे के दो कमरों को सील करने की खबर। लैपटॉप, कंप्यूटर और हार्डडिस्क मिलने की भी सूचना।
    • डेरे को 10 जोन में बांटा गया है।
    • तलाशी के दौरान अर्धसैनिकबलों और सेना की 4-4 कंपनियां तैनात हैं।
    • डेरा में खुदाई समेत बाकी कामों के लिए 6 जेसीबी मशीन मौजूद।
    • 10 से ज्यादा लोहार, बुलेट प्रूफ गाडिय़ां, क्रेन और फॉयर ब्रिगेड गाडियां भी हैं साथ।
    • नौ डॉग स्क्वॉड टीमें भी डेरा में मौजूद
    • 60 अधिकारियों की टीम बनाई गई है।
    • उप निदेशक (सूचना एवं जनसंपर्क विभाग) सतीश मेहरा ने कहा- न्यायालय के आयुक्त एके पवार डेरा परिसर तक पहुंच चुके हैं और तलाशी शुरू हो गई है, स्थिति सामान्य है।
    Live Dera Search Operation: खुदाई के लिए जेसीबी, 10 लोहारो के साथ, बुलेटप्रूफ गाड़ियां
    • सर्च ऑपरेशन की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी जिसके लिए 60 कैमरामैन भी प्रशासन ने तैनात करने के इंतजाम किए हैं।
    • सर्च ऑपरेशन के दौरान बम स्क्वॉड को भी साथ रखा गया है।
    • उन्होंने कहा है कि डेरा ने हमेशा कानून का पालन किया है।
    • इस सर्च ऑपरेशन के पहले सिरसा डेरे की प्रवक्ता विपश्यना इंसां ने समर्थकों ने शांति बनाए रखने की अपील की है।
    LIVE: राम रहीम के सिरसा डेरे में घुसी पुलिस, खुल सकते हैं कई बड़े राज

    बता दें कि 25 अगस्त को पंचकूला की अदालत ने डेरा प्रमुख गुरमीत रामरहीम सिंह के खिलाफ फैसला सुनाया था। जिसके बाद खूब हिंसा हुई थी। फिलहाल राम रहीम रोहतक जेल में है। वहीं पुलिस उसके साथ हमेशा रहने वाली हनीप्रीत सिंह को खोज रही है। इसके लिए लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है।

    LIVE: राम रहीम के सिरसा डेरे में घुसी पुलिस, खुल सकते हैं कई बड़े राज
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+