राम रहीम के डेरे में चल रहा सर्च ऑपरेशन खत्म, अवैध गर्भपात क्लीनिक का खुलासा
सिरसा। रेप के आरोप में 20 साल की सजा मिलने के बाद जेल में कैद राम रहीम के डेरे पर सर्च ऑपरेशन आज खत्म हो गया। सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय पर तीन दिनों तक सर्च ऑपरेशन चला, जिसके बाद रविवार को ये सर्च ऑपरेशन खत्म हो गया। इस सर्च ऑपरेशन के दौरान डेरे में अवैध गर्भपात क्लीनिक होने का भी खुलासा हुआ है। सर्च ऑपरेशन में कई ऐसे खुलासे हुए है जो लोगों को परेशान करने के लिए काफी है।

सिरसा के डेरा मुख्यालय पर सर्च ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा के जनसंपर्क विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सतीश मेहरा ने जानकारी देते हुए कहा कि वो अपनी कोर्ट कमिश्नर अपनी रिपोर्ट पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट को सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि कल से सिरसा में एसएमएस, इंटरनेट और रेलवे सेवाएं फिर से शुरू हो जाएगी। उन्होंने गौरत लब है कि गुरमीत राम रहीम के जेल जाने के बाद 7 सितंबर की सुबह से डेरे में तलाशी अभियान शुरू किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications