झारखंड में दूसरी 'ज्योति मौर्या', बीवी की पढ़ाई के लिए लाखों रुपये खर्चे, अब न्याय के लिए दर-दर भटक रहा पति
SDM Jyoti Maurya case: जबसे यूपी की एसडीएम साहिबा ज्योति मौर्या का मामला गर्माया, प्रदेश की ही तरह अन्य जगहों से भी ऐसे मामले सामने आने लगे। एक हालिया मामले में शख्स आलोक मौर्य की ही तरह रोता बिलखता दिख रहा है और बता रहा है कि उसने अपनी पत्नी को पढ़ाया लिखाया और पत्नी ने उसे छोड़ दिया।
ज्योति और उनके पति आलोक मौर्या के मामले के बारे में शायद ही कोई नहीं जानता होगा। हर दिन मामले से जुड़े नए-नए खुलासे हो रहे हैं। आरोप-प्रत्यारोपों का दौर जारी है। इस बीच झारखंड से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या की ही तरह झारखंड का एक शख्स अपनी पत्नी से परेशान हो चुका है। पति का आरोप है कि उसने पढ़ा लिखाकर अपनी पत्नी को नर्स बनाया। उसकी पढ़ाई में लाखों रुपये खर्च किए। इसके बाद वो कर्ज तले दब गया। इस कर्ज को उतारने के लिए वो दिन रात मजदूरी करने लगा।
इसके बाद पत्नी ने उसके साथ रहने से ही इंकार कर दिया। पति ने अब पुलिस को सारा मामला बताकर न्याय की गुहार लगाई है। लोग इस मामले को एसडीएम ज्योति मौर्या से जोड़कर देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये ठीक आलोक मौर्य की कहानी जैसी है।
ज्योति मौर्या के जैसी ही इस कहानी को लेकर लोग अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि आंखे मिलने के बाद अंधा सबसे पहले उस छड़ी का साथ छोडता है जिसने हर मुश्किल वक्त में उसका साथ दिया होता है। एक और ने कहा कि कम पढ़ी लिखी औरत ही घर को स्वर्ग बना सकती है, ज्यादा पढ़ी-लिखी तो कोर्ट के चक्कर ही लगवाती है।
एक यूजर ने कहा कि एक मुसीबत चली तो गई, जो चल नहीं सकता उसे आपने पैर दे दिए तो चलकर चला ही गया। एक ने कहा कि हमारी हिंदुस्तानी नारी के ये संस्कार नहीं हो सकते जो इस मोरिया ने किया है। एक यूजर ने इस घटना को भी राजकुमार राव की फिल्म शादी में जरूर आना से जोड़कर देखा और कहा कि ठुकरा के मेरा प्यार मेरा इंतकाम देखेगी।












Click it and Unblock the Notifications