खान सर की क्लास पर Jyoti Maurya का असर, 93 पत्नियों से छुड़वाई कोचिंग क्लास
SDM Jyoti Maurya: बरेली की एसडीएम ज्योति मौर्या पिछले लंबे समय से चर्चा में बनी हुई हैं। रोज उनसे जुड़ा कोई ना कोई अपडेट सामने आता है। इस मामले का असर अन्य लोगों पर भी खूब देखने को मिल रहा है। इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
लाइव इंटरेक्शन का वीडियो वायरल
एसडीएम ज्योति मौर्या के मामले को लेकर पटना के फेमस टीचर खान सर भी जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं। जबसे ज्योति मौर्या का मुद्दा गर्माया हुआ है, खान सर के क्लासरूम के लाइव इंटरेक्शन के वीडियोज भी खूब चर्चा में हैं।
(वीडियो-नीचे)

खान सर का वीडियो चर्चा में
दरअसल, बीते दिनों खान सर का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने ज्योति मौर्या के हवाले से कहा था कि अब और लड़का लोग का क्या होगा जब उनकी पत्नियां कहेंगी कि उन्हें शादी के बाद आगे पढ़ाई करनी है। अब खान सर का एक और वीडियो चर्चा में है, जिसमें वे दावा करते दिख रहे हैं कि कोचिंग कर रहीं 93 पत्नियों को उनके पति ले गए।
'93 लड़कियों को ले चले सारे पति'
वायरल वीडियो में खान सर ये कहते दिख रहे हैं कि 93 लड़कियों के हसबैंड लेकर चले गए सबको। हम समझाए। बहुत गलत बात है ये। किसी की गलती की सजा किसी को कैसे दे सकते हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि खान सर की कोचिंग से 90 से ज्यादा पत्नियों को उनके पति ले गए घर। किस की गलती किस को सजा।
लोग बोले- 'अब ये सब क्यों?'
इस वीडियो को ट्विटर पर राहुल यादव नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ऐसे जो लोग भी कर रहे हैं वो सोचें कि क्या गलत नहीं कर रहे हैं। क्या कृत्य या कुकृत्य पहले कभी नहीं हुआ। तो इस बार ही पति लोग ऐसा क्यों सोचने लगे। पृथ्वी पे सभी जाति, सभी धर्मों और अच्छे-बुरे सभी लोग हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो...
क्या है ज्योति मौर्या केस?
अब बात करते हैं ज्योति मौर्या के मामले की। दरअसल, बीते दिनों से बरेली की इस एसडीएम का मुद्दा गर्माया हुआ है। लोग एसडीएम की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना कर रहे हैं। बीते दिनों पति ने इल्जाम लगाया था कि उसने पत्नी की पढ़ाई-लिखाई में खूब पैसा बहाया लेकिन एसडीएम बनते ही पत्नी तलाक मांगने लगी। लेकिन वहीं दूसरी ओर पत्नी ने आलोक मौर्य पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। इसके अलावा ज्योति मौर्या के अफेयर की बात भी सामने आई है।












Click it and Unblock the Notifications