VIDEO: स्टेडियम में भिड़े पहलवान सुशील कुमार और प्रवीण राणा के समर्थक, जमकर चले लात-घूंसे

नई दिल्ली। दिल्ली के केडी जाधव स्टेडियम में शुक्रवार को ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान सुशील कुमार और प्रवीण राणा के समर्थकों के बीच हाथापाई देखने को मिला। दोनों पहलवानों के समर्थकों ने एक दूसरे के ऊपर जमकर लात घूंसे चलाए जिससे एक बार स्टेडियम में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। करीब आधे घंटे की हाथापाई के बाद किसी तरह दोनों पहलवानों के समर्थक शांत हुए।

VIDEO: स्टेडियम में भिड़े पहलवान सुशील कुमार और प्रवीण राणा के समर्थक, जमकर चले लात-घूसे

सुशील कुमार ने इस पूरे मामले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। सुशील कुमार ने कहा, 'आज जो भी स्टेडियम में हुआ वो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था। इस तरह की चीजें नहीं होनी चाहिए। मैं इसकी निंदा करता हूं। खेल में इस तरह की किसी भी चीज का कोई स्थान नहीं है।' बता दें कि अभी तक दोनों समर्थकों के बीच हाथापाई की वजह का पता नहीं चल पाया है।

इससे पहले आज ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान सुशील कुमार ने 74 किलोग्राम में अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई कर लिया। बता दें कि अगला कॉमवेल्थ गेम ऑस्ट्रेलिया में 4 अप्रैल से 15 अप्रैल तक आयोजित होगा। कॉमनवेल्थ गेम में देश को एक बार फिर से सुशील कुमार से पदक की उम्मीदें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+