VIDEO: शिल्पा शेट्टी के बाउंसरों और फोटोग्राफर्स में मारपीट, जमकर चले मुक्के
Recommended Video

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की तस्वीर लेना कुछ फोटोग्राफर्स पर भारी पड़ गया। दरअसल, दो फोटोग्राफर शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा की तस्वीर क्लिक कर रहे थे। लेकिन बाउंसर उन्हें हटा रहे थे। इस दौरान शिल्पा ने फोटो भी क्लिक कराई लेकिन जैसे ही वो कार में बैठ कर गईं, होटल के दो बॉडीगार्ड बाहर निकले और फोटोग्राफर्स पर हमला बोल दिया। बताया गया कि इस मामले की शिकायत खार पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई और दोनों आरोपी बॉडीगार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार रात 1 से 2 बजे के बीच की है। शिल्पा और राज कुंद्रा बैस्टियन होटल से बाहर आए। इसके बाद फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीर क्लिक करने लगे। दोनों ने तस्वीर क्लिक कराई भी लेकिन जैसे ही शिल्पा और राज अपनी गाड़ी में बैठकर गए, तुरंत दोनों फोटोग्राफर्स की शामत आ गई। बाउंसरों ने उन्हें पीटा।
हमले में राजू और हिमांशु शिंदे नाम के दोनों फोटोग्राफर्स को काफी चोट आई। दोनों आरोपी बाउंसरों को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications